हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार पर कसा तंज, बोले- विधानसभा चुनाव आते-आते JDU का अस्तित्व नहीं बचेगा

Prashant Kishore Slam on CM Nitish Kumar: प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव आते-आते तक नीतीश की जनता दल यूनाइटेड (JDU) का अस्तित्व नहीं बचेगा।

विज्ञापन
प्रशांत किशोर। (File Photo)

Prashant Kishore Slam on CM Nitish Kumar, बेगूसराय: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जब से राज्य के 94 लाख गरीब परिवारों को 2-2 लाख रुपये देने का वादा किया है। तब से जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर नीतीश कुमार पर तंज कस रहे हैं। इस बार तो प्रशांत किशोर ने यह तक कह दिया कि बिहार विधानसभा चुनाव आते-आते तक नीतीश की जनता दल यूनाइटेड (JDU) का अस्तित्व नहीं बचेगा।

 

प्रशांत किशोर का नीतीश कुमार पर तंज

विज्ञापन

नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि जब तक बिहार में नीतीश कुमार हैं तब तक चर्चा, अपवाह और कुछ नया होने की संभावना चलती रहेगी। क्योंकि उस आदमी को खुद ही नहीं मालूम है कि उसको करना क्या है? लेकिन, मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि नीतीश कुमार के इस तरह के पलटूराम राजनीति का अंतिम समय करीब आ गया है। फिलहाल उनकी राजनीति का ये अंतिम दौर चल रहा है। 2, 4, 5 महीना जितना चलता है चल रहा है। लोकसभा चुनाव के बाद उनका और उनके दल का औपचारिक तौर पर विघटन शुरू हो जाएगा। अगला विधानसभा चुनाव आते-आते JDU का कोई अस्तित्व नहीं बचेगा।

यह भी पढ़ें: बिहार के गरीब परिवारों को 2-2 लाख रुपए बांटने के फैसले पर प्रशांत किशोर ने नीतीश सरकार पर कसा तंज

विज्ञापन

बेगूसराय में प्रशांत किशोर की पदयात्रा

बता दें कि, प्रशांत किशोर ने बेगूसराय के बरौनी ब्लॉक में कुल 11.2 किलोमीटर तक की पदयात्रा की। इस दौरान वह हामोडीह, नीनगा, बलवारा, मैदा बाभनगामा, साहुरी तक गए। इस दौरान कई जगहों पर रुककर जनसंवाद किया और लोगों को वोट की ताकत का एहसास दिलाया। मालूम हो कि प्रशांत किशोर ने हाल ही में बिहार सरकार के इस 2-2 लाख रुपये देने वाले वादे को चुनावी लॉलीपॉप बताया था।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola