RJD workers called Tejashwi Yadav future CM(सौरभ कुमार ): यूपी में अखिलेश यादव को ‘फ्यूचर CM’ बताए जाने के बाद अब बिहार में पोस्टर वार छिड़ गया है। छिड़ गया है। अब एक बार फिर आरजेडी समर्थकों ने पोस्टर लगाकर तेजस्वी को बिहार का भावी मुख्यमंत्री बता दिया है। साथ ही पोस्टर में उन्हें 34 वें जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दी गई हैं। बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद से ही डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने की मांग उठती रही है। आरजेडी के बड़े नेता इशारों-इशारों में तेजस्वी को सीएम बनाने की मांग करते रहे हैं।
खुद आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद भी इस बात को कह चुके हैं कि वे तेजस्वी को बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर देखना चाहते हैं, हालांकि उन्होंने यह भी कहा था कि अभी सही समय नहीं आया है।अब एक बार फिर आरजेडी ने पोस्टर लगाकर तेजस्वी को बिहार का ‘फ्यूचर सीएम’ बता दिया है। आरजेडी के इस पोस्टर ने एक बार फिर नीतीश की टेंशन बढ़ा दी है।
यह भी पढ़ें- बिहार में पढ़े-लिखे युवाओं के लिए बड़ी खबर, BPSC करेगा 54 हजार टीचर्स की भर्ती
तेजस्वी को सीएम बनाने की मांग
बिहार में जब महागठबंधन की सरकार बनी तो उसके बाद से ही इस बात की चर्चा थी कि जेडीयू ने तेजस्वी को सीएम बनाने की डील आरजेडी के साथ की है और इसी डील के तहत, जेडीयू का आरजेडी के साथ गठबंधन हुआ। जेडीयू और आरजेडी की इसी डील को लेकर उपेंद्र कुशवाहा ने सवाल उठाया था और आखिरकार उन्हें जेडीयू छोड़कर अपनी अलग पार्टी बनानी पड़ी थी। उधर, सत्ता में आने के बाद आरजेडी के तमाम बड़े नेता इशारों-इशारों में तेजस्वी को सीएम बनाने की मांग उठाते रहे हैं। चाहे वो पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह हों या शिवानंद तिवारी या फिर अन्य नेता ये सभी लगातार तेजस्वी को सीएम बनाने की मांग उठाते रहे हैं।
संबंधित खबरें
छठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
1 hr agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
3 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
6 hrs ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
8 hrs agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
9 hrs agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
9 hrs agoमिट्टी और खेत बचेंगे, तभी किसान समृद्ध होंगे: कृषि मंत्री विजय सिन्हा
10 hrs agoपटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
2 days agoबिहार की सियासत में एक साथ दिखेंगे दो सगे MLC भाई, पिता रह चुके हैं विधायक
2 days agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines