सौरव कुमार, पटना
बिहार में इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने हैं। इससे पहले बिहार में पोस्टर वाॅर शुरू हो चुका है। पिछले कई दिनों से आरजेडी, जेडीयू के खिलाफ पोस्टर जारी कर रही थी। इस बीच राज्य में कानून व्यवस्था को लेकर तेजस्वी यादव लगातार सीएम नीतीश कुमार पर हमलावर है। वहीं आज पटना के अलग-अलग चैराहों पर लालू प्रसाद यादव का पोस्टर लगाकर उन्हें सनातन विरोधी बताया गया है। यह पोस्टर किसने लगाए है? इसको लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
पोस्टर में लिखा गया है लालू ने रोका था श्रीराम का रथ, नीचे लिखा है कि तेजस्वी ने उड़ाया था राम मंदिर का मजाक। वहीं मीसा भारती की फोटो वाले पोस्टर पर लिखा है वक्फ बिल का विरोध करने वाले। वतन के, धर्म के और पूर्वजो के गद्दार।
ये भी पढ़ेंः बीजेपी को झटका देने की तैयारी में नीतीश कुमार, सीट बंटवारे पर फंस सकता है पेंच
सब कुछ चला जाए पर कुर्सी न जाए
बता दें कि इससे पहले राबड़ी देवी के आवास और आरजेडी मुख्यालय के बाहर सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधते पोस्टर लगाए गए थे। वहीं वक्फ बिल पर पीएम मोदी को लेकर भी एक पोस्टर लगाया गया था। पोस्टर को बरौली विधानसभा की राजद नेत्री नसीमा जमाल की ओर से लगाया गया है। पोस्टर में लिखा गया था वक्फ संशोधन बिल 2025 वापस लो। सब कुछ चला जाए पर कुर्सी न जाए। इसमें सीएम नीतीश कुमार को कुर्सी पर बैठा दिखाया गया है। इसके अलावा पोस्टर में पीएम मोदी की फोटो भी है।
गौरतलब है कि वक्फ बिल को सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिल पास होने के बाद कहा था अगर हमारी सरकार बनी तो इस बिल को हम कूड़ेदान में फेंक देंगे। वहीं दूसरी ओर जेडीयू नेताओं के इस्तीफे का दौर जारी है। अब तक जेडीयू के 25 से अधिक मुस्लिम नेता इस्तीफा दे चुके हैं।
ये भी पढ़ेंः कांग्रेस अधिवेशन में क्यों पहुंचे निर्दलीय सांसद पप्पू यादव, समझें इसके सियासी मायने
संबंधित खबरें
JDU से निकाले जाने के बाद अब अनंत सिंह के पास क्या हैं विकल्प?
9 hrs agoअनंत सिंह के खिलाफ एक और बड़ा एक्शन, पार्टी-विधायकी के बाद छिनेगा सरकारी घर
10 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
16 hrs ago'अपनी खुद की पार्टी बनाऊंगा', JDU से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह का ऐलान
1 day agoक्या रद्द होगी अनंत सिंह की विधायकी? JDU ने स्पीकर से की सिफारिश
1 day agoJDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
2 days agoबिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
3 days agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
3 days ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
3 days agoबिहार में पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में बड़ी बचत
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines