हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

'मैंने बिहार की धरती से जो वचन दिया वो पूरा किया...', कराकाट रैली में पीएम मोदी की बड़ी बातें

PM Narendra Modi Bihar Visit: प्रधानमंत्री ने सासाराम से करीब 50,000 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया। भाषण में ऑपरेशन सिंदूर, आतंक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई, नक्सल उन्मूलन, बिहार के बुनियादी ढांचे में बदलाव, एयरपोर्ट, एक्सप्रेसवे, रेलवे और ग्रीन एनर्जी जैसे प्रमुख विकास कार्यों पर जोर दिया गया।

विज्ञापन

PM Narendra Modi Bihar Visit: बिहार के काराकाट पहुंचे पीएम मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत स्वाभिमानी और मेहनती लोगों को भोजपुरी भाषा में प्रणाम करने से की। इससे पहले पीएम मोदी ने 50,000 करोड़ की योजनाओं का उद्धघाटन और शिलान्यास किया। अपने संबोधन में पीएम बोले, बिहार के लोगों का प्यार सर माथे पर रखता हूं। इस कार्यक्रम में माताओं और बहनों की सबसे बड़ी संख्या को देखते हुए उन्हें विशेष प्रणाम करता हूं। सासाराम की धरती में तो मन में भी और नाम में भी राम हैं। यहां के लोग जानते हैं, प्राण जाई लेकिन वचन न जाई। प्रभु श्री राम की यह रीती आज के भारत की नीति बन गई है।

वादा पूरा करके बिहार आया हूं- पीएम

पीएम बोले, “पहलगाम की घटना के बाद बिहार आया था, यहां से लोगों को वचन दिया था की आतंक के आकाओं के ठिकानो को मिट्टी में मिला दिया जाएगा।” बिहार की धरती पर कहा था उन्हें कल्पना से भी बड़ी सजा होगी। आज जब बिहार आया हूं, तो अपने वचन को पूरा करके आया हूं, जिन लोगो ने पाकिस्तान में बैठकर हमारी बहनों का सिंदूर उजाड़ा था, आज उनकी भावनो को खंडहर में बदल दिया।

पूरी दुनिया ने देखी ताकत

इसके बाद वे बोले- हिंदुस्तान की बेटियों माताओ के सिंदूर की कीमत पाकिस्तान और पूरी दुनिया को बता दिया गया है। पाकिस्तान के एयरबेस से लेकर सैन्य ठिकानो को कुछ देर में ही बर्बाद कर दिया गया। ये बाबू वीर कुंवर सिंह की धरती है, यहां के युवा सेना में अपनी जीवन खपा देते हुए है। ऑपरेशन सिंदूर में दुनिया ने हमारी बी एस एफ के आदमय साहस को देखा है।

आतंकियों को कुचल कर मारेंगे-पीएम

आगे प्रधानमंत्री ने 10 मई को सीमा पर बी एस एफ में सब इंस्पेक्टर इम्तियाज शहीद होने पर, उन्हें सलाम करते हुए बोला- आज बिहार से फिर एलान करता हूं कि ऑपरेशन सिंदूर में भारत की ताकत पूरी दुनिया ने देखी है, लेकिन यह सिर्फ एक झांकी है तरकश का सिर्फ तीर है। लेकिन आगे भी यदि आतंक की घटनाएं होंगी तो उन्हें बिल से कुचल कर मारेंगें। हमारी लड़ाई न सिर्फ सीमा पार के आतंकी बल्कि अंदर के दुश्मनों से भी है।

नक्सलियों का खात्मा

पीएम कहते हैं कि सासाराम और शाहाबाद के इन इलाकों में कभी नक्सलियों का कब्जा होता था, उनका बाबा साहब अम्बेडकर के संविधान पर भरोसा नहीं था। लेकिन नीतीश जी ने इन विपरीत परिस्थितियों में भी विकास का काम किया है। साल 2014 के पहले सवा सौ से ज्यादा जिले नक्सल प्रभावित थे लेकिन आज सिर्फ पुरे देश में 18 जिले है जो नक्सल प्रभावित है। अब वो दिन दूर नहीं जब आने वाले दिनों में नक्सल का पूरी तरह सफाया हो जाएगा। अब हर गांव में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क का विकास हो रहा है।

बिहार को मिले नए एयरपोर्ट्स

उन्होंने बोला- टूटे हाइवे खराब रेलवे, हवाई यात्राओं की सुविधा सब गड़बड़ थी। पहले बिहार में सिर्फ एक एयरपोर्ट था आज बिहार में पटना के अलावा दरभंगा, गया में भू एयरपोर्ट है। कल पटना एयरपोर्ट का विस्तार किया गया, अब पटना एयरपोर्ट से सवा करोड़ यात्री सफर कर सकते है। हाई वे का जाल बिछाया जा रहा है। कई एक्सप्रेस वे का निर्माण किया जा रहा है, ताकि बिहार में रेलवे की हालात भी तेजी से बदली जा सके। अब बिहार में वर्ल्ड क्लास वन्दे भारत ट्रेने चल रही हैं।

बिना नाम लिए कसा तंज

पीएम ने लालू प्रसाद का बिना नाम लिए हुए कहा की रेलवे में पहले भी विकास हो सकते थे लेकिन उन्होंने नहीं किया। रेलवे में नौकरी के नाम पर गरीबों की जमीन लिखवा ली गई, उन्होंने सिर्फ बिहार को लूटा है। इसी तरह बिजली के क्षेत्र में भी काफी काम हुआ है। बिहार में बिजली की खपत काफी बढ़ गई है। इसलिए हमारा ध्यान ग्रीन इनर्जी की ओर है, नविनगर के अलावा भी बिजली का उत्पादन बढ़ाया जा रहा है।

गरीबों को मिली मुलभुत सुविधाएं

कांग्रेस और आरजेडी ने कभी पिछड़ों की चिंता नहीं की। ये लोग विदेशियों को इनकी गरीबी दिखाने लाते थे। हमने गरीब तक जीवन से जुडी मुलभुत सुविधाएं पहुंचाई है। उनके आवास, मुफ्त राशन, मुफ्त इलाज की व्यवस्था कराई है। कोई गांव, कोई भी परिवार सरकार की योजनाए से वंचित नहीं रह सका है। हमारा लक्ष्य है हर दलित महादलित और गरीब तक सीधे पहुंचना है। सरकार खुद लाभार्थियों तक पहुंचेगी और पहुंच रही है।

ये भी पढ़ें- बिहार दौरे के बीच PM मोदी को जान से मारने की धमकी, 4 घंटे में अरेस्ट आरोपी समीर रंजन कौन है?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें