पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को पटना में 72 मिनट का रोड शो किया। रोड शो के पहले पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का उद्घाटन और बिहटा एयरपोर्ट का शिलान्यास किया। इसके बाद शाम 6 बजकर 45 मिनट पर बीजेपी के ऑफिस पहुंचे और वहां कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग की। इसके बाद पीएम डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के बेटे की सगाई में शामिल हुए। पीएम ने बीजेपी ऑफिस में पार्टी के स्थानीय नेताओं से बातचीत की और बिहार चुनाव की तैयारी में जुट जाने को कहा। आइये जानते हैं पीएम ने मीटिंग में नेताओं और कार्यकर्ताओं से क्या कहा?
खुद का उदाहरण देकर कही बड़ी बात
सूत्रों के अनुसार पीएम ने कहा कि बिहार के लोगों की राजनीतिक सूझबूझ देश ही नहीं बल्कि दुनिया में अव्वल होता है। आजादी के बाद 1952ए 1957 और 1962 में बिहार में लोगों ने कांग्रेस जरूर मौका दिया लेकिन 1967 में कांग्रेस को सत्ता से बेदखल कर दिया। बिहार ने 1967 में देश में पहला गैर कांग्रेसी सरकार बनाकर वंशवादी राजनीति को नकारने का काम किया। पीएम ने कहा राजनीति में सबसे ज्यादा आवश्यकता धैर्य की होती है। राजनीति में कोई पद नहीं मिला तो तुरंत हड़बड़ी में स्टेप नहीं उठा लेना चाहिए। सभागार में मौजूद बीजेपी के एक पदाधिकारी का नाम लेते हुए पीएम मोदी ने कहा क्यों भाई आपको तो अनुभव है जो मैं कह रहा हूं। पार्टी मां के समान होती है सबको मौका जरूर मिलता है। मेरे जैसे साधारण कार्यकर्ता को पार्टी ने तीन बार पीएम बनाया ये साधारण बात नहीं।
राजनीति में धैर्य जरूरी
इस दौरान मीटिंग में पीएम ने कहा कि राजनीति में धैर्य जरूरी है। इससे संकेत है कि पार्टी इस चुनाव में सिटिंग विधायकों के टिकट काट सकती है। पीएम ने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए कहा कि जो हमने लक्ष्य तय किया वो सब हासिल हुआ। उसकी सफलता में बिहार के सपूतों ने भी अपनी बलिदानी दी है इसको अच्छे ढंग से जनता तक पहुंचाए। देश के बहादुर सैनिकों आतंकियों के ठिकाने लगाया गया और उनको पनाह देने वालों दोनों को सबक सिखा दिया। लोगों को पीओके को वापस लेने को लेकर प्रबल इच्छा रहती है। पीओके हमारी प्रतिबद्धता है।
सोच-समझकर बयान दें नेता
पीएम मोदी ने नेताओं को अनावश्यक बयानबाजी से बचने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि सोच समझकर ही बयान देना चाहिए। जिस विषय की जानकारी नहीं उस पर बोलने से बचना चाहिए। पीएम ने कहा आज सुबह से ये मेरा छठवां कार्यक्रम है लेकिन आप लोगों के साथ बैठकर मै अभी भी उर्जावान महसूस कर रहा हूं। इस दौरान पीएम ने बूथ मैनेजमेंट का मंत्र भी दिया। पीएम ने कहा बीजेपी की सबसे मजबूती उसके मजबूत बूथों से है उस पर मन से काम होना जरूरी है।
ये भी पढ़ेंः बिहार के डिप्टी सीएम के बेटे की सगाई में पहुंचे PM मोदी, विजय सिन्हा बोले- परिवार के लिए ये गर्व का क्षण
एकजुट होकर लड़े चुनाव
पूरी एनडीए एकजुट होकर प्रतिबद्ध होकर चुनाव लड़े। पार्टी के सभी फोरम पर समाज के हरेक वर्ग का प्रतिनिधित्व होना चाहिए। सरकार की योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाया जाए। इसके साथ ही पीएम ने गुटबाजी को लेकर भी नसीहत दी है। पीएम ने एकजुट होकर चुनाव लड़ने और जनता के बीच जाकर उनके आकांक्षाओं को सही ढंग से समझने का प्रयास करने की नसीहत दी।
ये भी पढ़ेंः जमीन के बदले नौकरी मामले में लालू यादव की मुश्किलें बढ़ेंगी या नहीं? दिल्ली HC ने किया ऑर्डर रिजर्व
संबंधित खबरें
प्रह्लाद जोशी की मौजूदगी में सम्राट चौधरी का शिक्षा पर फोकस
1 day agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
3 days agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
4 days agoचिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
5 days agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
5 days agoपटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
6 days agoदिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
8 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
11 days agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी... बिहार का एक और VIDEO वायरल, 2 अरेस्ट
12 days ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर रेड, मिला खजाना
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines