बिहार के पटना में एक भयानक सड़क हादसा हुआ है। यहां एक तेज रफ्तार इनोवा कार ने पहले तो कई गाड़ियों में टक्कर मारी, फिर 8 लोगों को कुचल दिया। इस भीषण सड़क हादसे में 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इनमें 3 लोगों की हालत काफी गंभीर है। हादसे के बाद इनोवा कार उसी रफ्तार के साथ आगे चली गई। हालांकि, आक्रोशित भीड़ ने कार और उसके ड्राइवर को पकड़ लिया। लोगों ने पहले ड्राइवर की जमकर पिटाई की। इसके बाद लोगों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया। सभी घायलों को पीएमसीएच में भर्ती करवाया गया है।
लोगों ने सड़क पर पलटी कार
यह हादसा बेली रोड पर हाईकोर्ट से डाकबंगला के बीच रविवार की रात 9.30 बजे हुआ। आरोपी ड्राइवर की पहचान सयश गौतम टिकमानी के रूप में हुई है, जो लोगों की पिटाई की वजह से घायल हो गया है। आरोपी को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हादसे से लोग इतने गुस्साए थे कि उन्होंने इनोवा कार को सड़क पर पलट दिया। इतना ही नहीं, इन लोगों ने तो गाड़ी को आग लगाने तक की कोशिश की। हादसे की सूचना मिलते ही कोतवाली, बुद्धानगर कॉलोनी समेत कुछ और थानों की पुलिस के साथ एडिशनल ट्रैफिक एसपी आलोक कुमार सिंह पहुंचे। इसके अलावा गांधी मैदान ट्रैफिक थानेदार बजेश कुमार चौहान भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सबसे पहले घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद पुलिस ने कोतवाली थाने में आरोपी ड्राइवर के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है।
यह भी पढ़ें: ‘चिंता की कोई बात नहीं…कश्मीर सुरक्षित है’, आतंकी हमले के बाद पहलगाम में टूरिस्टों का आना शुरू
कार ने 8 लोगों को रौंदा
जानकारी के अनुसार, आरोपी सयश गौतम पटेल नगर के ऊर्जा स्टेडियम से फुटबॉल खेलकर घर जा रहा था। इसी दौरान राजवंशी नगर के पास उसकी गाड़ी ने एक बाइक को धक्का मार दिया। इसके बाद लोगों ने दौड़ाना शुरू कर दिया। इससे गाड़ी और तेज भागने लगी। तभी हाईकोर्ट के पास फिर से उसने बाइक सवार दंपती पर गाड़ी चढ़ा दी। इसके बाद इस गाड़ी ने टैक्स गोलंबर से सोना मेडिकल के बीच में एक ठेले वाले, एक कार, और एक बाइक को भी टक्कर मारी। इसके बाद स्थानीय लोगों ने रास्ता ब्लॉक करके गाड़ी फंसाया और ड्राइवर को पकड़ा।
संबंधित खबरें
पटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
6 hrs agoबिहार की सियासत में एक साथ दिखेंगे दो सगे MLC भाई, पिता रह चुके हैं विधायक
8 hrs agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
12 hrs agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
13 hrs agoपटना में अंडरग्राउंड रोड, कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्ताव मंजूर
1 day agoबिहार में सुधा का नेटवर्क होगा मजबूत, 4,800 नई समितियां गठित
1 day agoबिहार में भारी बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
1 day agoबिहार में 95.12% पेंशन लाभार्थियों की आधार सीडिंग पूरी, मधुबनी जिला आगे
1 day agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
1 day ago'क्या दुकान से वोट खरीदे थे?', MLC चुनाव के नतीजों पर अनंत सिंह का दर्द
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines