Patna-Ranchi Vande Bharat: पटना और रांची के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस का ट्रायल रन आज यानी सोमवार को शुरू किया। ट्रायल रन सुबह 6:55 बजे पटना जंक्शन से शुरू हुआ, ट्रेन के रांची से वापसी के बाद रात 8:25 बजे समाप्त होगा।
रविवार को ट्रायल रन की जानकारी देते हुए पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) वीरेंद्र कुमार ने कहा कि अत्याधुनिक सुविधाओं वाली वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल रन पटना से रांची के बीच 12 जून को गया और बरकाकाना के रास्ते किया जाएगा।
पटना से सुबह 6:55 बजे होगी रवाना
वीरेंद्र कुमार ने कहा कि यह ट्रेन पटना जंक्शन से सुबह 06:55 बजे चलकर सुबह 08:20 बजे गया पहुंचेगी और यहां से सुबह 08:30 बजे चलकर दोपहर 1 बजे रांची पहुंचेगी। रांची से पटना की वापसी यात्रा के लिए यह ट्रेन दोपहर 2:20 बजे रांची से चलकर शाम 7 बजे गया पहुंचेगी और रांची से 7:10 बजे छूटकर रात 8:25 बजे पटना पहुंचेगी।
सीपीआरओ ने यह भी कहा कि नियमित संचालन से पहले वंदे भारत का संचालन विशुद्ध रूप से परिचालन/प्रायोगिक उद्देश्यों, सुरक्षा जांच आदि के लिए किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 12 जून को पटना और रांची के बीच प्रस्तावित वंदे भारत के ट्रायल रन के दौरान ट्रेन में सामान्य यात्रियों को यात्रा की अनुमति नहीं दी जाएगी।
इन रास्तों से होगा पटना-रांची वंदे भारत का संचालन
जानकारी दी गई कि ट्रेन का संचालन जहानाबाद, गया, बरकाकाना, कोडरमा, हजारीबाग टाउन और मेसरा के माध्यम से किया जाएगा। ट्रायल रन के दौरान ट्रेन तेज गति से दौड़ेगी, इसलिए रेलवे प्रशासन की ओर से अपील की जाती है कि आम लोग रेलवे ट्रैक से उचित दूरी बनाए रखें, साथ ही मवेशियों को रेलवे ट्रैक से दूर रखें।
ट्रेन के अंतिम रूप से चलने से पहले जोनल रेलवे अधिकारी कई परीक्षण करेंगे। ट्रेन के सप्ताह में छह दिन चलने की उम्मीद है और दोनों शहरों के बीच यात्रा के समय को कम करेगी। यह छह घंटे से भी कम समय में 410 किमी से अधिक की दूरी तय करेगी।
संबंधित खबरें
पटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
1 day agoबिहार की सियासत में एक साथ दिखेंगे दो सगे MLC भाई, पिता रह चुके हैं विधायक
1 day agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
1 day agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
1 day agoपटना में अंडरग्राउंड रोड, कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्ताव मंजूर
2 days agoबिहार में सुधा का नेटवर्क होगा मजबूत, 4,800 नई समितियां गठित
2 days agoबिहार में भारी बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
2 days agoबिहार में 95.12% पेंशन लाभार्थियों की आधार सीडिंग पूरी, मधुबनी जिला आगे
2 days agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
2 days ago'क्या दुकान से वोट खरीदे थे?', MLC चुनाव के नतीजों पर अनंत सिंह का दर्द
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines