बिहार में एक बार फिर से अपराधियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। यहां पटना में सोमवार की सुबह बाइक पर सवार अपराधियों ने दिनदहाड़े स्वयंवर मैरिज हॉल के मालिक संजय यादव को गोलियों से भून डाला। संजय यादव रोज की तरह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे, तभी घात लगाए बदमाशों ने तेज प्रताप नगर स्थित भवानी कमेटी हॉल के पास उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। घटना में गंभीर रूप से घायल संजय यादव को आनन-फानन में पारस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
चश्मदीदों ने बताया क्या हुआ था मौके पर?
यह घटना पटना के भीखा चक की है। यहां रहने वाले बिंदेश्वरी यादव के बेटे संजय यादव पर मॉर्निंग वॉक के दौरान अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। चश्मदीदों के मुताबिक 3 अपराधी आए और उन्होंने संजय यादव पर करीब 10 राउंड फायरिंग की। इसमें 6 से 7 गोलियां संजय यादव को लगीं। बदमाश पहले से ही संजय की रेकी कर रहे थे। अपराधियों ने पहले संजय को धक्का देकर गिराया और फिर उस पर गोलियां बरसाईं। गोली लगते ही संजय यादव खून से लथपथ होकर सड़क पर गिर पड़े और तड़पने लगे। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मॉर्निंग वॉक कर रहे लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही बेउर थाना पुलिस और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर फुलवारी शरीफ डीएसपी सुशील कुमार सिंह भी पहुंचे और पूरे मामले की बारीकी से जांच शुरू कर दी।
जांच में जुटी पुलिस
डीएसपी सुशील कुमार सिंह ने बताया कि बदमाश तीन की संख्या में थे और बाइक पर सवार होकर आए थे। उन्होंने बताया कि गोलीबारी भवानी कमेटी हॉल के सामने हुई, जो स्वयंवर मैरिज हॉल से कुछ ही दूरी पर है। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है। एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है ताकि तकनीकी साक्ष्य जुटाए जा सकें।
यह भी पढ़ें: बिहार में शादीशुदा डाक्टर को ले भागा अधेड़ वकील, बुढ़ापे में मिला था बचपन का प्यार
अपराधियों ने वारदात की पूरी प्लानिंग की
पुलिस का मानना है कि यह वारदात पूरी प्लानिंग के तहत की गई है। बदमाशों को संजय यादव की दिनचर्या की पूरी जानकारी थी। स्थानीय लोगों के अनुसार, संजय यादव एक मिलनसार और शांत स्वभाव के व्यक्ति हैं और उनकी किसी से दुश्मनी की कोई जानकारी नहीं है, जिससे घटना और भी रहस्यमय बन जाती है।
संबंधित खबरें
बिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
11 hrs agoबिहार में अमीरों से 125 यूनिट मुफ्त बिजली छोड़ने की अपील
12 hrs agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
1 day agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
1 day agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
2 days agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
2 days agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
2 days ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
2 days agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
2 days agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines