Patna NEET student postmortam report: पटना. पटना में मेडिकल की पढ़ाई कर रही NEET छात्रा गायत्री कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत अब पूरी तरह क्राइम जांच के दायरे में आ गई है. शंभू गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली छात्रा की मौत के बाद सामने आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यौन हिंसा की पुष्टि होने से मामला और गंभीर हो गया है. इसके बाद बिहार सरकार ने विशेष जांच टीम (SIT) का गठन कर दिया है. उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री सम्राट चौधरी और मंत्री दिलीप जायसवाल ने साफ कहा है कि इस केस में जो भी दोषी होगा, उसे किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा. DGP खुद पूरे मामले की मॉनिटरिंग कर रहे हैं. उन्होंने भरोसा दिलाया कि दोषियों पर कठोर कार्रवाई होगी.
प्रभात अस्पताल के समर्थन में उतरा IMA
यह मामला इसलिए भी संवेदनशील हो गया है क्योंकि प्रारंभिक मेडिकल रिपोर्ट में यौन हिंसा की बात नहीं कही गई थी, जबकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यौन हिंसा की पुष्टि हुई है. इस बीच प्रभात मेमोरियल हॉस्पिटल जांच के घेरे में है. अब अस्पताल के समर्थन में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) भी उतर गया है. डीजीपी को पत्र लिखकर IMA ने मांग की कि हॉस्पिटल की सुरक्षा और उनके CMD डॉक्टर सतीश कुमार को पुलिस सुरक्षा प्रदान करें.
NEET छात्रा मौत मामले में कोई नहीं बचेगा
बिहार सरकार के मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि NEET छात्रा की मौत के मामले में जो भी दोषी होगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा. विपक्ष पर निशाना साधते हुए जायसवाल ने कहा कि कुछ नेता इस संवेदनशील मामले में राजनीतिक रोटी सेंकने का काम कर रहे हैं, जो पूरी तरह अनुचित है. विपक्ष को लेकर मंत्री ने कहा कि जनता ने उन्हें पांच साल का समय आराम करने और अपने संगठन को मजबूत करने के लिए दिया है. उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष आज भी ‘जंगल राज’ के दाग से बाहर नहीं निकल पाया है और उसी मानसिकता में राजनीति कर रहा है. तेजस्वी यादव को RJD का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने की चर्चाओं पर प्रतिक्रिया देते हुए दिलीप जायसवाल ने कहा कि यह सब सिर्फ नाटकबाज़ी है. पार्टी पहले से उन के इशारों पर चल रही है, ऐसे में अलग से किसी पद की आवश्यकता नहीं है.
पीएम मोदी का बंगाल दौरा और बिहार को लाभ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बंगाल दौरे पर बोलते हुए मंत्री ने कहा कि मालदा में हुई जनसभा के दौरान दी गई सौगातों का फायदा बिहार को भी मिला है. अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन बारसोई और कटिहार को मिली, जो क्षेत्र के विकास में सहायक होगी. उन्होंने बताया कि पीएम मोदी मालदा जाते समय पूर्णिया एयरपोर्ट पर भी रुके, जहां उन्होंने बिहार की स्थिति की जानकारी ली और राज्य के विकास को लेकर अपनी प्रतिबद्धता दोहराई.
घुसपैठ और जनसांख्यिकी पर चिंता
मंत्री दिलीप जायसवाल ने सीमावर्ती क्षेत्रों में बदलती जनसांख्यिकी पर भी चिंता जताई. उन्होंने कहा कि असम, बंगाल और बिहार के सीमावर्ती इलाकों में घुसपैठ बढ़ रही है, जिससे जनसांख्यिकीय संतुलन प्रभावित हो रहा है. उन्होंने जोर देकर कहा कि भारतीय जनता पार्टी और NDA इस मुद्दे को लेकर गंभीर हैं और देश के नागरिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए हर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे.
संबंधित खबरें
बिहार में पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में बड़ी बचत
16 hrs agoBihar Pension News: 1.03 करोड़ पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण पूरा
1 day agoवीबी-जी राम जी योजना के तहत बिहार के सभी 38 जिलों में काम पर लगी रोक हटी
1 day agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
1 day agoबिहार के तेलडीहा दुर्गा मंदिर में 15000 बकरों की बलि, 5000 बच्चों का मुंडन
1 day agoदिल्ली से पटना के लिए आज से शुरू हुई स्पेशल वंदे भारत, चेक करें रूट और समय
1 day agoबेगूसराय के प्राचीन मां दुर्गा मंदिर से जुड़ा है ढाका तक व्यापार का इतिहास
3 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
3 days agoजीविका से जुड़कर मीना बनीं आत्मनिर्भर, केक कारोबार से संवारा भविष्य
4 days agoबिहार में मेडिकल कॉलेजों के लिए PPP मॉडल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines