Patna News: बिहार की राजधानी पटना में चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। यह घटना कदम कुआं थाना क्षेत्र स्थित कुमार ज्वेलर्स नामक ज्वेलरी शॉप की है। बता दें कि दुकान से लाखों रुपये के जेवरात चोरी हुई है। हैरान करने वाली बात यह है कि इस घटना में दुकान के मालिक ने अपने ही ड्राइवर पर चोरी का आरोप भी लगाया है।
चोरी की घटना का पूरा वीडियो दुकान पर लगे सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुआ है। इस वीडियो फुटेज की मदद से पुलिस चोर को पकड़ेगी। सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि कैसे चोर दुकान की तिजोरी में से एक-एक कर सामान निकाल रहा है।
चोरी का वीडियो आया सामने
जेवर चोरी का सीसीटीवी फूटेज मिल गया है। चोर नीले रंग की टी-शर्ट और ब्राउन कलर के लोअर में नजर आ रहा है। इसमें चोर बड़ी सहजता के साथ लॉकर से एक-एक कर ज्वेलरी को तिजोरी से निकालकर पहले पास रखी मेज पर रख रहा है और फिर अपने साथ लाए एक बैग में भर रहा है। चोर ने चोरी के बाद वहां खड़े होकर पानी भी पिया है, जो कैमेरा में रिकॉर्ड हुआ है।
ड्राइवर पर आरोप
दुकान के मालिक अनूप कुमार वर्मा ने थाना पुलिस को दिए गए लिखित आवेदन में कहा है कि उन्हें उनके ड्राइवर मुन्ना पासवान पर शक है। उसने सुनियोजित तरीके से इस पूरी वारदात को अंजाम दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि चालक ने मौके का फायदा उठाकर गहनों की चोरी की और वहां से फरार हो गया। पुलिस ने भी सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध गतिविधियां स्पष्ट तौर पर देखा है, जिसे सबूत के तौर पर पुलिस ने अपने पास रखा है। फिलहाल कदम कुआं थाना पुलिस ने आवेदन के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली है और मामले की जांच में जुट गई है।
ये भी पढ़ें- बिहार सरकार ने लिया बड़ा फैसला, हर जाति को मिलेगा सम्मान, दो नए आयोगों का हुआ गठन
संबंधित खबरें
प्रह्लाद जोशी की मौजूदगी में सम्राट चौधरी का शिक्षा पर फोकस
9 hrs agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
2 days agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
3 days agoचिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
4 days agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
4 days agoपटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
5 days agoदिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
8 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
10 days agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी... बिहार का एक और VIDEO वायरल, 2 अरेस्ट
11 days ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर रेड, मिला खजाना
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines