Bihar Patna Murder Case : बिहार से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बदमाशों ने राजधानी में दिनदहाड़े बड़ी वारदात को अंजाम दिया। हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोली मारकर होटल कारोबारी की हत्या कर दी, जिससे पटना में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
बिहार की राजधानी पटना में अपराधियों का तांडव जारी है। पीरबहोर थाना क्षेत्र में बदमाशों ने रविवार की दोपहर होटल मालिक शकील मलिक को पांच गोलियां मारीं, जिससे वह जख्मी होकर जमीन पर गिर पड़े। हमलावर घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। इसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को इस वारदात की सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम आनन-फानन में घटनास्थल पर पहुंची और कारोबारी को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
यह भी पढे़ं : क्लास में छात्र की पीट-पीटकर हत्या, स्कूल में वर्चस्व की जंग में दो गुट भिड़े; मुजफ्फरपुर का वीडियो वायरल
बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली
पटना जंक्शन के समीप मृतक शकील मलिक का भोजनालय होटल है। हमलावर बाइक से आए थे। सूत्रों का कहना है कि मृतक शकील अहमद अपने नए मकान को देखने आया था। पीरबहोर थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही पुलिस घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाल रही है, ताकि हमलावरों की पहचान हो सके।
यह भी पढे़ं : नालंदा में डायन बता महिला को पीटा, तांत्रिक के पास ले जा रहा था युवक; जानें मामला
घटनास्थल से 5 खोखे बरामद
पुलिस ने घटनास्थल से 5 खोखे बरामद किए हैं। साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। यह पता लगाया है कि कारोबारी का किसी से कोई दुश्मनी तो नहीं थी। हालांकि, अभी तक हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सही जानकारी मिल सकेगी कि कारोबारी को कितनी गोलियां लगी हैं।
संबंधित खबरें
बिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
18 hrs agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
22 hrs ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
1 day agoबिहार में पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में बड़ी बचत
1 day agoBihar Pension News: 1.03 करोड़ पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण पूरा
2 days agoवीबी-जी राम जी योजना के तहत बिहार के सभी 38 जिलों में काम पर लगी रोक हटी
2 days agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
2 days agoबिहार के तेलडीहा दुर्गा मंदिर में 15000 बकरों की बलि, 5000 बच्चों का मुंडन
2 days agoदिल्ली से पटना के लिए आज से शुरू हुई स्पेशल वंदे भारत, चेक करें रूट और समय
3 days agoबेगूसराय के प्राचीन मां दुर्गा मंदिर से जुड़ा है ढाका तक व्यापार का इतिहास
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines