Patna High court News: पति और पत्नी की लड़ाई में अक्सर कई अपशब्द निकल जाते हैं। ऐसे में पति ने पत्नी को भूत-पिशाच कह दिया, तो पत्नी ने पति के खिलाफ केस दर्ज कर दिया। अदालत ने भी पति को सजा सुनाई और सलाखों के पीछे बंद कर दिया। मगर अब पटना हाईकोर्ट ने इस मामले में संज्ञान लिया है। जी हां, ये अनोखा मामला बिहार के पटना हाई कोर्ट का है, जहां अदालत ने सुनवाई करते हुए पति को बाइज्जत बरी कर दिया है।
न्यायाधीश ने सुनाया फैसला
पटना हाई कोर्ट की सिंगल बेंच में जस्टिस विवेक चौधरी ने मामले पर फैसला सुनाया है। पत्नी ने पति पर दहेज उत्पीड़न और लड़ाई-झगड़े का आरोप लगाया था। जिसपर सुनवाई करते हुए जस्टिस विवेक ने कहा कि वैवाहिक संबंधों में और खासकर असफल वैवाहिक संबंधों में ऐसी घटनाएं होती रहती हैं। लड़ाई-झगड़े के दौरान पति और पत्नी अक्सर एक-दूसरे को अपशब्द कह देते हैं। गाली-गलौज होना भी आम बात है। इसलिए ऐसे आरोप क्रूरता के अंतर्गत नहीं आते हैं।
पति को दी रिहाई
यह मामला नालंदा जिला अदालत का है। पत्नी के आरोपों पर संज्ञान लेते हुए निचली अदालत ने पति को आईपीसी की धारा 498ए के तहत फैसला सुनाया था। साथ ही पति पर दहेज अधिनियम 1961 की धारा 4 भी लगी थी। ऐसे में नालंदा जिला अदालत ने पति को दोषी करार दिया और जेल भेज दिया। पति ने नालंदा की सीजेएम कोर्ट में अपील की। मगर वहां भी पति की दरख्वास्त नहीं सुनी गई। आखिर में पति ने पटना हाई कोर्ट में फैसले को चुनौती दी और हाई कोर्ट ने सभी आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए शख्स को रिहा कर दिया।
सबूत नहीं दे पाई पत्नी
पटना हाई कोर्ट में सुनवाई के दौरान पत्नी से सबूत मांगे। पत्नी का कहना था कि उसने अपने पिता को खत लिखकर मामले की जानकारी दी थी। मगर अदालत द्वारा सबूत मांगने पर पत्नी नहीं दे पाई। ऐसे में अदालत ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। जस्टिस विवेक चौधरी ने पति और परिवार पर लगाए सारे इल्जामों को रद्द करते हुए शख्स को बाइज्ज बरी कर दिया है।
संबंधित खबरें
बिहार में बड़ा हादसा, नदी में डूबने से 11 बच्चों की मौत, मुआवजे का ऐलान
7 hrs agoBJP ने पार्टी के 2 नेताओं को 6 साल के लिए किया निष्कासित, जानिए वजह
1 day agoप्रह्लाद जोशी की मौजूदगी में सम्राट चौधरी का शिक्षा पर फोकस
2 days agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
5 days agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
6 days agoचिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
7 days agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
7 days agoपटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
7 days agoदिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
10 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines