Patna Firing Video Viral : बिहार की राजधानी पटना में खुलेआम फायरिंग का वीडियो सामने आया है। बाइक सवार बदमाशों ने घर में घुसकर एक ही परिवार के 3 लोगों को गोली मार दी, जिसमें मां-बेटी की मौत हो गई और पिता की हालत गंभीर है। अपराधियों ने घर में गोली मारने के बाद फरार होते समय भी गोलीबारी की, जिससे इलाकों में दहशत का माहौल है।
यह घटना पटना सिटी के आलमगंज स्थित न्यू आरफाबाद कॉलोनी के जटाही मंदिर के पास की है, जहां अपराधियों ने पति-पत्नी और बेटी को गोली मार दी, जिसमें मां और बेटी की मौके पर मौत हो गई, जबकि घायल पिता का अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए।
यह भी पढ़ें : Bihar News: जातीय जनगणना पर मनोज झा का BJP पर हमला, बोले- यह एक राजनीतिक छलावा है
सेवानिवृत्ति नर्स और उसकी बेटी की मौत
सूचना मिलते ही आलमगंज थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और तीनों लोगों को पटना के नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। जहां घायल की पहचान धनंजय मेहता के रूप में हुई तो वहीं पत्नी सेवानिवृत्ति नर्स महालक्ष्मी और 19 वर्षीय बेटी की जान चली गई। मामला मोहल्ले के आपसी विवाद का बताया जा रहा है।
आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
पटना सिटी के पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी अतुलेश झा ने इस मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस ने घटनास्थल पर एफएसएल टीम और डॉग स्क्वायड को बुलाया और अपराधियों की तलाश कर रही है। पुलिस घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों को भी खंगालने में जुट गई है।
यह भी पढ़ें : Bihar Election से पहले NDA का गेम प्लान लीक, जानें किस पार्टी को कितनी मिल सकती हैं सीटें?
संबंधित खबरें
प्रह्लाद जोशी की मौजूदगी में सम्राट चौधरी का शिक्षा पर फोकस
1 day agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
3 days agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
4 days agoचिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
5 days agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
5 days agoपटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
6 days agoदिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
8 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
11 days agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी... बिहार का एक और VIDEO वायरल, 2 अरेस्ट
12 days ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर रेड, मिला खजाना
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines