हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

पटना में दिनदहाड़े फायरिंग, 4-5 थानों की पुलिस ने घेरकर 4 बदमाशों को किया गिरफ्तार, देखें Video

Bihar Patna Encounter : बिहार की राजधानी पटना में मंगलवार को पुलिस और बदमाशों के बीच दिनदहाड़े एनकाउंटर हुआ। जिस घर में बदमाश छिपे हुए थे, उसे पुलिस ने चारों ओर से घेर लिया। अंत में पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
Bihar Patna Encounter

Bihar Patna Encounter : बिहार की राजधानी से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां दिनदहाड़े फायरिंग हुई। पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। एक घर में बदमाश छिपे हैं, जिसे 4-5 थानों की पुलिस ने चारों ओर से घेर लिया है। एनकाउंटर को लेकर वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस ने 4 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि जमीन विवाद को लेकर फायरिंग हुई।

पटना के कंकड़बाग इलाके में मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे फायरिंग हुई। एक घर के बाहर 4 अपराधियों ने गोलियां चलाईं। फायरिंग करने के बाद सभी अपराधी पास के ही एक घर में छिप गए। गोली किस के ऊपर चलाई गई, इसे लेकर अभी तक जानकारी सामने नहीं आई है। सूचना मिलते ही एसटीएफ के साथ 4-5 थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई।

यह भी पढे़ं : लालू परिवार के करीबी का शराब पीते वीडियो वायरल, बिहार BJP का बड़ा खुलासा

विज्ञापन

पुलिस ने बदमाशों को घेरा

जिस घर में बदमाश छिपे हुए हैं, उसे पुलिस ने चारों तरफ से घेर लिया है। बदमाश कंकड़बाग में रहने वाले उपेंद्र सिंह के घर छिपे हुए हैं। पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) के साथ ही तमाम आला अफसर भी मौके पर हैं। पुलिस ने आसपास के लोगों से घरों में ही रहने की अपील की। लोगों ने अपने घरों के दरवाजे-खिड़की बंद कर लिए।

एनकाउंटर पर क्या बोले एसएसपी?

पटना एसएसपी अवकाश कुमार ने कहा कि चार राउंड फायरिंग हुई। घटना में चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में कोई घायल नहीं हुआ। घर के अंदर मौजूद सभी नागरिक सुरक्षित हैं। हम फरार हुए कुछ गुंडों का भी पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। स्थिति सामान्य है। अन्य आरोपियों की तलाश के लिए कई जगहों पर छापेमारी कर रहे हैं। हमें धर्मेंद्र नहीं मिला है।

विज्ञापन

यह भी पढे़ं : Muzaffarpur News : बिहार में 10वीं के छात्र को मारी गोली, शराब की मुखबरी पर हुई वारदात

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola