Patna Danapur Firing: बिहार की राजधानी पटना का दानापुर इलाका फायरिंग से दहल गया। जानकारी के अनुसार बदमाशों ने पार्षद और कुख्यात बदमाश रंजीत कुमार उर्फ दही गोप और गोरख पर फायरिंग की। घटना में दही गोप गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि उनके साथी गोरख की मौत हो गई। दही गोप को पारस हाॅस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। गोलीबारी के दौरान 2 अन्य लोग भी घायल हो गए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
बता दें कि दही गोप दानापुर छावनी परिषद का पूर्व उपाध्यक्ष रह चुका है। जानकारी के अनुसार वे दही गोप श्राद्ध में शामिल होने के लिए पेठिया गए हुए थे। श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होकर वे अपने घर लौट रहे थे। इस दौरान घात लगाकर बैठे बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस दौरान उनके साथ मौजूद साथी गोरख की मौके पर ही मौत हो गई।
ये भी पढ़ेंः UP के DGP और सहारनपुर SSP को हाईकोर्ट में पेश होने का आदेश, जानें पूरा मामला
पिछले दिनों हुआ था मर्डर
इसके बाद आसपास मौजूद लोगों ने गोप को खंजाची रोड स्थित नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। जहां दही गोप जिदंगी और मौत से जूझ रहे हैं। बता दें कि पिछले कुछ दिनों में दानापुर इलाके में अपराध की घटनाओं में इजाफा हुआ है। इससे पहले नया टोला के पारस राय की कुछ दिन पहले बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। दानापुर में जमीन कारोबारियों को लगातार बदमाश निशाना बना रहे हैं।
दही गोप के खिलाफ कई आपराधिक मामले
मामले में दानापुर के एएसपी भानुप्रताप सिंह ने बताया पटना मे दानापुर में पेठिया बाजार में अज्ञात अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दो लोगो को जख़्मी कर दिया। जिसमें से एक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे को निजी अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। जिन लोगो को गोली मारी गई उनका आपराधिक इतिहास है। घायल युवक का नाम रंजीत कुमार उर्फ़ दही गोप है, जो पेठिया बाजार का ही रहने वाला है। जबकि इस घटना मे मृतक का नाम गोरखनाथ है। दही गोप को निजी अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। दही गोप के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज है।
ये भी पढ़ेंः Bihar: युवक की पीट-पीटकर हत्या, मौत कन्फर्म करने के लिए लाश में मारी गोली
संबंधित खबरें
पटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
7 hrs agoबिहार की सियासत में एक साथ दिखेंगे दो सगे MLC भाई, पिता रह चुके हैं विधायक
9 hrs agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
13 hrs agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
14 hrs agoपटना में अंडरग्राउंड रोड, कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्ताव मंजूर
1 day agoबिहार में सुधा का नेटवर्क होगा मजबूत, 4,800 नई समितियां गठित
1 day agoबिहार में भारी बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
1 day agoबिहार में 95.12% पेंशन लाभार्थियों की आधार सीडिंग पूरी, मधुबनी जिला आगे
1 day agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
1 day ago'क्या दुकान से वोट खरीदे थे?', MLC चुनाव के नतीजों पर अनंत सिंह का दर्द
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines