हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'अब पीओके पर कब्जा करे भारत', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले पप्पू यादव,सेना को किया सलाम

विज्ञापन
bihar leaders reaction

Bihar Leaders Reaction On Operation Sindoor:  बिहार के अलग-अलग नेताओं ने ऑपरेशन सिंदूर पर अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। कांग्रेस समर्थित निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने कहा कि भारतीय सेना को सलाम है और अब समय आ गया है कि पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) पर कब्जा कर लिया जाए। पप्पू यादव ने कहा कि भारतीय सेना ने जो ऑपरेशन सिंदूर किया है, हम उसे सलाम करते हैं। अब समय आ गया है कि PoK पर तुरंत भारतीय सेना को कब्जा कर लेना चाहिए और उसे भारत में मिला लेना चाहिए।

अखिलेश सिंह का बयान

बिहार कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद अखिलेश सिंह ने कहा कि भारतीय सेना पर हमें गर्व है। भारतीय सेना ने सबक सिखाया है कि कोई भी आतंकी संगठन अगर आंख उठाने की कोशिश करेगा, उसका यही हश्र होगा।

विज्ञापन

विजय सिन्हा का बयान

उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि हर भारतीय का सीना चौड़ा हो गया है। भारत सरकार ने जो कहा, सो किया। आतंक और आतंक के पोषक लोग बचेंगे नहीं। हमारी सेना ने अचूक निशाना लगाया है। इन नेताओं की प्रतिक्रियाएं ऑपरेशन सिंदूर के प्रति देश के अलग-अलग वर्गों की भावनाओं को दिखाती हैं। ज्यादातर नेताओं ने भारतीय सेना की कार्रवाई की प्रशंसा की है और कहा है कि यह आतंकवाद के खिलाफ एक कड़ा संदेश है।

ये भी पढ़ें- आतंकवाद के खिलाफ 140 करोड़ भारतवासी सरकार के साथ, सेना जिंदाबाद: तेजस्वी यादव

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola