Bihar BJP Protest: बिहार की राजधानी पटना में बीजेपी के प्रदर्शन के दौरान हुई लाठीचार्ज और एक कार्यकर्ता की मौत को लेकर एसएसपी राजीव मिश्रा ने बताया की बीजेपी के द्वारा बिना इजाजत के मार्च निकाला गया था। उनके द्वारा सिर्फ गांधी मैदान में सभा करने की इजाजत ली गई थी। एसएसपी के अनुसार प्रशासन के द्वारा उन्हें आगे बढ़ने से रोका गया था और बैरेकेडिंग तोड़ने पर बल प्रयोग किया गया।
जहां बेहोश मिले विजय, वहां नहीं था कोई पुलिसवाला
एसएसपी ने बीजेपी के कार्यकर्ता विजय कुमार सिंह की मौत को लेकर कहा कि सीसीटीवी फुटेज को देखा गया है। जहां पर उन्हें बेहोश स्थिति में देखा गया था, वहां कोई पुलिस कर्मी नहीं था और न ही भगदड़ की कोई स्थिति थी। जो लोग उनके साथ थे उन लोगों द्वारा पहले नजदीक के अस्पताल में ले जाया गया। फिर वहां से पीएमसीएच में भर्ती कराया गया था। विजय सिंह के साथी के बयान का हवाला देते हुए बताया कि वो डाकबंगला जा ही रहे थे, रास्ते मे डाकबंगला चौराहे पर भगदड़ की खबर मिली। फिर वो लोग छजूबाग की तरफ बढ़ गए थे।
59 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज
एसएसपी के अनुसार मेडिकल बोर्ड के द्वारा पोस्टमार्टम किया गया है और वीडियोग्राफी भी कराई गई है। उनके शरीर पर किसी भी बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं। एसएसपी राजीव मिश्रा के अनुसार प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट के बयान पर 59 लोगो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। जिन लोगों को हिरासत में लिया गया था उन्हें रिहा कर दिया गया है। अब आगे दर्ज प्राथमिकी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
बैरिकेडिंग से आगे बढ़ते ही पुलिस ने पीटा
दरअसल, भाजपा ने कई मुद्दों पर गुरुवार को पटना में विरोध प्रदर्शन किया। जिसमें रेलवे में नौकरियों के लिए जमीन मामले में सीबीआई के आरोपपत्र में तेजस्वी यादव का नाम आने, नीतीश कुमार सरकार के दस लाख नौकरियों के वादे और राज्य में शिक्षकों की भर्ती का मुद्दा शामिल था।
पटना में डाक बंगला चौराहे पर भाजपा नेताओं के बैरिकेडिंग से आगे बढ़ते ही उनकी पुलिस से झड़पें हुईं। जिसके कारण पुलिस को प्रदर्शनकारियों पर पानी की बौछार करनी पड़ी, आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े और लाठीचार्ज करना पड़ा। भाजपा नेता सुशील मोदी ने कहा कि पार्टी की जहानाबाद इकाई के महासचिव विजय कुमार सिंह की कथित तौर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई में घायल होने से मौत हो गई।
नीतीश कुमार पर दर्ज हो 302 का मुकदमा
बिहार भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि लोकतंत्र की हत्या हो रही है और नीतीश कुमार ने हमारे कार्यकर्ताओं की हत्या की है। नीतीश कुमार जी पर (IPC की धारा) 302 का मुकदमा चलाने का काम करेंगे। आप लाठी चलाएं या फिर गोली, भाजपा का कार्यकर्ता नहीं रुकेंगे।
यह भी पढ़ें: Tejashwi Yadav: ये तो बेकार का हुड़दंग कर रहे, पटना के लाठीचार्ज पर बोले डिप्टी सीएम, BJP से पूछा जॉब्स का हिसाब
संबंधित खबरें
'INDIA' की कलह में बाजी मार ले गए PK, बिहार विधान परिषद में हुई इंट्री
2 hrs agoबिहार में मिड-डे मील पर मंडराया संकट, 1 नवंबर से हो सकता बंद, जानें क्याें?
23 hrs agoJDU से निकाले जाने के बाद अब अनंत सिंह के पास क्या हैं विकल्प?
1 day agoअनंत सिंह के खिलाफ एक और बड़ा एक्शन, पार्टी-विधायकी के बाद छिनेगा सरकारी घर
1 day ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
2 days ago'अपनी खुद की पार्टी बनाऊंगा', JDU से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह का ऐलान
2 days agoक्या रद्द होगी अनंत सिंह की विधायकी? JDU ने स्पीकर से की सिफारिश
3 days agoJDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
3 days agoबिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
4 days agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines