(अमिताभ ओझा)
मुजफ्फरपुर में बिहार के उपमुख्यमंत्री सह बिहार सरकार के भूमि एवं राजस्व मंत्री विजय कुमार सिन्हा की चर्चा खूब हो रही है. दरअसल मंत्री विजय सिन्हा जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान आम जनता की शिकायत सुन रहे थे. शिकायतकर्ता ने मुसहरी अंचल के सतपुड़ा मोहल्ला के जमीन को लेकर शिकायत की और कहा की डेढ़ साल से मेरा काम पेंडिंग है. उनका कहना है कि उन्होंने डेढ़ साम पहले ऑनलाइन फॉर्म के द्वारा अपनी शिकायत दर्ज कराई थी जिसको लेकर अभी तक कोई भी कार्यवाई नहीं की जिससे शिकायतकर्ता को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा.
जब इस बात का पता राजस्व मंत्री विजय कुमार को चला तो उन्होंने इस पर बहुत ही अच्छा रिएक्शन दिया. उन्होंने इस मामले की पूछताछ की और कर्मचारी से पूछा कि आप यहां कितने वर्षों से कार्य कर रहे हैं तो इस पर कर्मचारी ने कहा कि में यहां 3 साल से काम कर रहा हूं. तभी इस बात से हल्का कर्मचारी की गलती पकड़ी गई और मंच से ही मंत्री विजय कुमार ने हल्का कर्मचारी को ससपेंड कर दिया. इस पर वहां बैठे सभी लोगों ने और साथ ही शिकायतकर्ता ने खूब जोर से तालियां बजाई.
लोगों को इस तरह तालियां बजाते देख, इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि लोग मंत्री विजय कुमार के फैसले से बेहद खुश है. साथ ही इस फैसले के बाद कोई और कर्मचारी आगे से इस तरह की गलती नहीं करेगा.
संबंधित खबरें
NDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
1 hr ago'क्या दुकान से वोट खरीदे थे?', MLC चुनाव के नतीजों पर अनंत सिंह का दर्द
2 hrs ago'INDIA' की कलह में बाजी मार ले गए PK, बिहार विधान परिषद में हुई इंट्री
6 hrs agoबिहार में मिड-डे मील पर मंडराया संकट, 1 नवंबर से हो सकता बंद, जानें क्याें?
1 day agoJDU से निकाले जाने के बाद अब अनंत सिंह के पास क्या हैं विकल्प?
1 day agoअनंत सिंह के खिलाफ एक और बड़ा एक्शन, पार्टी-विधायकी के बाद छिनेगा सरकारी घर
1 day ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
2 days ago'अपनी खुद की पार्टी बनाऊंगा', JDU से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह का ऐलान
3 days agoक्या रद्द होगी अनंत सिंह की विधायकी? JDU ने स्पीकर से की सिफारिश
3 days agoJDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines