बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले आखिरी बजट सत्र में जमकर सियासी तकरार देखने को मिली। बजट सत्र के आखिरी दिन सीएम नीतीश कुमार के साथ फोटो सेशन के दौरान फिर से खेल हो गया। बजट सत्र के आखिरी दिन बिहार विधान परिषद में आज फोटो सेशन का आयोजन कराया गया था।
इस फोटो सेशन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ-साथ सभी बड़े नेता मौजूद थे लेकिन इस फोटो सेशन में भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक वीडियो सामने आ गया जिसमें नीतीश कुमार हाथ जोड़े हुए दिख रहे है। इसी दौरान जब बहुत देर तक वो हाथ जोड़े रहे तो बगल में बैठे मंत्री विजेंद्र यादव ने उनके हाथ को रोका और सीधे नीचे कर दिया।अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
ये भी पढ़ेंः बिहार के बेतिया से बड़ी खबर, फिल्मी अंदाज में लूट, सब्जियों को भी न बख्शा
बता दें कि इससे पहले सीएम नीतीश के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं। जिसमें वे कई बार बीजेपी नेताओं के पैर छूने की कोशिश करते हैं। तो कई वीडियो में वे अपने हाव-भाव को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। पिछले दिनों पटना में एक कार्यक्रम के दौरान सीएम राष्ट्रगान के दौरान मीडिया कर्मियों को नमस्कार करने लगते हैं। इसके बाद वे अपने पास खड़े मुख्य सचिव से इशारों में बात करने लगते हैं।
इतना ही नहीं सीएम राष्ट्रगान खत्म होने से पहले ही मंत्री विजय चौधरी के साथ स्टेडियम का राउंड लगाने के लिए निकल जाते हैं। इसके बाद राष्ट्रगान को रोक दिया जाता है। विपक्ष आरजेडी ने इस मुद्दे को जोर-शोर से उठाया और सीएम नीतीश से माफी की मांग की। हालांकि इसके अगले ही सीएम ने विधानसभा में राबड़ी देवी पर जमकर निशाना साधा। इसके बाद दोनों नेताओं के बीच जुबानी बयानबाजी तेज हो गई थी।
ये भी पढ़ेंः Video: वक्फ बिल पर मुसलमानों की नाराजगी, बिहार में कितनी पड़ेगी भारी?
संबंधित खबरें
BJP ने पार्टी के 2 नेताओं को 6 साल के लिए किया निष्कासित, जानिए वजह
15 hrs agoप्रह्लाद जोशी की मौजूदगी में सम्राट चौधरी का शिक्षा पर फोकस
2 days agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
4 days agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
5 days agoचिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
6 days agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
6 days agoपटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
6 days agoदिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
9 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
11 days agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी... बिहार का एक और VIDEO वायरल, 2 अरेस्ट
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines