Nitish kumar in bihar assembly: बिहार सीएम नीतीश कुमार के सोमवार को विधानसभा में तीखे तेवर देखने को मिले। अपने भाषण में उन्होंने राजद और कांग्रेस पर कई सवाल दागे। नीतीश कुमार ने कहा कि हमने इनको (राजद) इज्जत दी। लेकिन पिछले कुछ समय से यह लोग ठीक से काम नहीं कर रहे थे। हमें पता चला ये लोग कमा रहे हैं। लेकिन बीजेपी के विधायकों ने कभी ऐसा नहीं किया। नीतीश ने राजद को चेतावनी देते हुए कहा कि इन्होंने विधायकों को एक साथ रखा। उन्हें लाखों रुपये दिए। हम इस सबकी जांच करवाएंगे।
आइडिया मेरा, अब तेजस्वी ले रहे क्रेडिट
बता दें कि विधानसभा में नीतीश कुमार ने विश्वासमत हासिल कर लिया है। उनके पक्ष में 129 वोट पड़े। नीतीश कुमार ने कहा कि हमने तेजस्वी यादव को दो बार मौका दिया। उन्हें यहां तक बताया कि आगे क्या-क्या करना है? लेकिन अब यह सरकार के कामों और युवाओं को नौकरी देने का क्रेडिट दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिहार में सात निश्चय उनका आइडिया था। लेकिन जब सात निश्चय 2 का काम शुरू किया तो तेजस्वी अब क्रेडिट लेना चाहते हैं।
लालू प्रसाद ने दिया कांग्रेस का साथ
महागठबंधन पर बोलते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि मैं सबको एक साथ लाना चाहता था। लेकिन कांग्रेस के विधायक गड़बड़ कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद यादव भी कांग्रेस के साथ थे। यह सब देखककर मुझे बहुत कष्ट हुआ, तो मैंने सोचा की अब इनके साथ नहीं रहना है। आगे कांग्रेस विधायकों की तरफ इशारा करते हुए वह बोले आप लोग चिंता न करें। हम (NDA) किसी का नुकसान नहीं करेंगें। नई सरकार सबके लिए काम करेगी।
राजद ने जबरदस्ती लिया शिक्षा मंत्री पद
नीतीश कुमार ने कहा कि पहले शिक्षा मंत्रालय जदयू के पास था। लेकिन जब राजद सरकार में आया तो तेजस्वी यादव के विधायकों ने जबरदस्ती उनसे शिक्षा ले लिया। लेकिन बिहार में शिक्षा के लिए किए जा रहे काम पहले से हो रहे थे अब यह उसका क्रेडिट लेना चाहते हैं।
ये भी पढ़े: नीतीश कुमार दशरथ, लेकिन मैं वनवास नहीं जा रहा; विधानसभा में तेजस्वी यादव के भाषण की 10 बड़ी बातें
संबंधित खबरें
पटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
21 hrs agoबिहार की सियासत में एक साथ दिखेंगे दो सगे MLC भाई, पिता रह चुके हैं विधायक
23 hrs agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
1 day agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
1 day agoपटना में अंडरग्राउंड रोड, कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्ताव मंजूर
1 day agoबिहार में सुधा का नेटवर्क होगा मजबूत, 4,800 नई समितियां गठित
1 day agoबिहार में भारी बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
1 day agoबिहार में 95.12% पेंशन लाभार्थियों की आधार सीडिंग पूरी, मधुबनी जिला आगे
1 day agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
2 days ago'क्या दुकान से वोट खरीदे थे?', MLC चुनाव के नतीजों पर अनंत सिंह का दर्द
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines