बिहार में विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे करीब आ रहे हैं, प्रदेश की सियासत गरमाने लगी है। नीतीश कुमार की जनता दल यूनाइटेड और लालू प्रसाद यादव की राष्ट्रीय जनता दल के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। आजकल दोनों दलों के बीच जहां जुबानी जंग चल रही है, वहीं पोस्टर वार भी छिड़ा हुआ है। आज फिर एक पोस्टर वायरल हुआ, जो काफी चर्चा में भी है।
पूर्व मुख्यमंत्री और राजद नेता राबड़ी देवी के आवास के सामने एक नया पोस्टर लगा है, जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा गया है। इस पोस्टर में लिखा है, ‘नायक नहीं खलनायक हूं मैं’, उन पर महिलाओं का अपमान करने, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और राष्ट्रगान का अपमान करने का आरोप लगाया गया है। पोस्टर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।
लालू यादव के घर के बाहर भी लगा पोस्टर
बता दें कि इससे पहले राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद यादव के घर के बाहर भी एक पोस्टर लगा था। इस पोस्टर को भी लालू की पार्टी ने ही लगाया था और यह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ था। इस पोस्टर पर लिखा था- ‘न झुका हूं, न झुकूंगा, टाइगर अभी जिंदा है। लैंड फॉर जॉब मामले में ईडी ने अपने पटना स्थित ऑफिस में लालू प्रसाद यादव से पूछताछ की थी। इस पूछताछ के बाद ही बिहार में पोस्टर वार छिड़ गया। लालू यादव की पार्टी लगातार नीतीश कुमार और जनता दल यूनाइटेड पर तंज कस रही है। पोस्टरों के जरिए निशाने साधे जा रहे हैं।
संबंधित खबरें
छठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
2 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
4 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
6 hrs ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
9 hrs agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
9 hrs agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
10 hrs agoमिट्टी और खेत बचेंगे, तभी किसान समृद्ध होंगे: कृषि मंत्री विजय सिन्हा
10 hrs agoपटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
2 days agoबिहार की सियासत में एक साथ दिखेंगे दो सगे MLC भाई, पिता रह चुके हैं विधायक
2 days agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines