Nitish kumar new cabinet new face: बिहार सरकार की नई कैबिनेट में काफी नए चेहरे देखने को मिल सकते हैं. वहीं, नीतीश कुमार की पार्टी से कुछ पुराने चेहरों को ही दोबारा मंत्रिमंडल में स्थान मिलना तय है. बिहार में सरकार गठन के फ़ॉर्मूले पर दिल्ली में अहम बैठक हुई है. बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व से ललन सिंह और संजय झा की मुलाकात हुई है. सूत्र बताते हैं कि बिहार विधानसभा स्पीकर पद पर जेडीयू ने दावा ठोका है. वहीं, जेडीयू – बीजेपी के बीच 14-14 मंत्रिमंडल कोटे पर सहमति हो सकती है. फिल्हाल, जेडीयू के विधायक दल की मीटिंग आज होगी, इसमें नीतीश कुमार को विधायक दल का नेता चुना जाना तय है. इसी तरह BJP विधायक दल की बैठक 17 नवंबर को हो सकती है. इसी दिन नीतीश राज्यपाल को इस्तीफा सौंपकर नई सरकार बनाने का दावा पेश करते हैं. मुख्यमंत्री हाउस के सूत्रों के मुताबिक, 10वीं बार नीतीश के मुख्यमंत्री पद का शपथ ग्रहण समारोह 20 नवंबर को हो सकता है.
ऐसा हो सकता है नीतीश का भावी मंत्रीमंडल
बिहार सरकार के भावी मंत्रीमंडल में भाजपा और जेडीयू के मंत्री तो बढ़ेंगे ही, साथ ही चिराग पासवान की पार्टी की थी एंट्री होगी. जीतन मांझी, उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी को भी एक-एक मंत्रीपद मिलना तय माना जा सकता है. नंबर के हिसाब से बिहार में 36 मंत्री बन सकते हैं, शुरुआती रिपोर्ट बताती हैं कि नए मंत्रिमंडल में 30 से 32 मंत्री बनाए जा सकते हैं. वहीं, जबरदस्त प्रदर्शन के कारण चिराग पासवान की पार्टी डिप्टी सीएम के पद पर दावा ठोक सकती है. नीतीश के मुख्यमंत्री बनते ही दोनों डिप्टी सीएम कौन होंगे, यह भाजपा ही तय करेगी.
नई सरकार में इन्हें बनाया जा सकता मंत्री
पिछली बिहार सरकार में जेडीयू के कोटे से 13 मंत्री थे, जिनमें से अधिकांश चेहरे नए मंत्रिमंडल में दोबारा नजर आ सकते हैं. इस संभावित लिस्ट में विजय चौधरी, अशोक चौधरी, मदन सहनी, बिजेंद्र यादव, महेश्वर हजारी, संतोष निराला, श्रवण कुमार, जयंत राज, लेसी सिंह, महेश्वर हजारी और जमा खान को दोबारा मंत्रिपद मिल सकता है. भाजपा के कोटे से सम्राट चौधरी के अलावा मंगल पांडेय, रजनीश कुमार और नितिन नवीन का नाम आगे है. इसके अलावा उपेंद्र कुशवाहा की पत्नी स्नेहलता, चिराग पासवान की पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी और जीतन मांझी की पार्टी से संतोष मांझी को मंत्रीपद मिल सकता है.
विजय सिन्हा को मिल सकता है बड़ा पद
सूत्र बताते हैं बिहार में विजय सिन्हा को भाजपा डिप्टी सीएम न बनाने कोई और बड़ा पद दे सकती है. अटकलें हैं कि उन्हें स्पीकर बनाया जा सकता है. सूत्र बताते हैं कि बिहार विधानसभा स्पीकर पद पर जेडीयू ने दावा ठोका है. वहीं, विधान परिषद के सभापति का पद भाजपा के अवधेश नारायण सिंह का नाम आगे चल रहा है.
संबंधित खबरें
JDU से निकाले जाने के बाद अब अनंत सिंह के पास क्या हैं विकल्प?
7 hrs agoअनंत सिंह के खिलाफ एक और बड़ा एक्शन, पार्टी-विधायकी के बाद छिनेगा सरकारी घर
8 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
14 hrs ago'अपनी खुद की पार्टी बनाऊंगा', JDU से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह का ऐलान
1 day agoक्या रद्द होगी अनंत सिंह की विधायकी? JDU ने स्पीकर से की सिफारिश
1 day agoJDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
2 days agoबिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
3 days agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
3 days ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
3 days agoबिहार में पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में बड़ी बचत
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines