बिहार के विधानसभा चुनाव से पहले सियासी सरगर्मियां बढ़ गई है। गुरुवार को मधुबनी में पीएम मोदी ने रैली को संबोधित किया था। इस दौरान उन्होंने इशारों में अपनी ही पार्टी के नेता पर एक बयान दिया। सीएम ने कहा कि उनकी पार्टी के एक नेता ने गड़बड़ की जिसकी वजह से बीजेपी के साथ 2022 में गठबंधन टूट गया था। इस दौरान उन्होंने किसी नेता का नाम नहीं लिया लेकिन उन्होंने इशारों में अपनी पार्टी के नेता पर सवाल खड़े किए।
बिहार में सियासत गरमाई
उनके इस बयान के बाद बिहार में एक बार फिर सियासत गरमा गई है। सीएम ने अपने संबोधन के दौरान किसी नेता का नाम नहीं लिया लेकिन ये कह दिया कि वह नेता उनकी पार्टी के अध्यक्ष भी रहे हैं। सीएम के बयान के बाद यह अटकले लगाई जा रही है कि यह नेता कोई और नहीं बल्कि केंद्रीय मंत्री ललन सिंह हैं। क्योंकि वर्तमान अध्यक्ष संजय झा से पहले ललन सिंह ही जेडीयू के अध्यक्ष थे।
2022 में बीजेपी से अलग हुए थे नीतीश कुमार
सीएम ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि हम लोग हमेशा से ही साथ रहे हैं लेकिन बीच में कुछ गड़बड़ कर दिया हमारा पार्टी वाला और वे यहीं पर बैठे हैं। अब उन्हीं से पूछिए…बाद में उन्हीं को लगा कि वे लोग गड़बड़ है और हम लोग उनको छोड़ दिए। अब हम लोग कभी उन लोगों के साथ नहीं जा सकते हैं। वे लोग सब गड़बड़ किए हैं। 2005 में पहली बार हम लोगों ने साथ ही चुनाव लड़ा था। ये सब साथ ही थे।
ये भी पढ़ेंः ‘इंटेलिजेंस फेलियर…’, पहलगाम हमले पर तेजस्वी यादव का बड़ा बयान, CM फेस पर कही ये बात
ऐसे टूटा था गठबंधन
बता दें कि नीतीश कुमार और बीजेपी ने मिलकर 2020 का विधानसभा चुनाव लड़ा था। चुनाव में नीतीश कुमार की पार्टी 43 सीटों पर सिमट गई थी जिसका ठीकरा उन्होंने चिराग पासवान पर फोड़ा था। हालांकि इसके बाद उन्होंने बीजेपी के समर्थन से उन्होंने सरकार बनाई थी। 2022 में जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह ने खुलासा करते हुए कहा था कि बीजेपी उनकी पार्टी को तोड़ना चाहती है। इसकी एक बड़ी वजह तत्कालीन केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह की मोदी सरकार से नजदीकियां बढ़ना भी था।
ये भी पढ़ेंः बिहार के JDU नेता को ‘मुस्लिम’ होने का डर, जय श्री राम बोलने पर जारी हुआ है फतवा
संबंधित खबरें
बिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
15 hrs agoबिहार में अमीरों से 125 यूनिट मुफ्त बिजली छोड़ने की अपील
16 hrs agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
1 day agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
1 day agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
2 days agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
2 days agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
2 days ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
2 days agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
2 days agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines