बिहार की राजधानी पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निरीक्षण कार्यक्रम के दौरान एक बड़ा हादसा सामने आया है. पटना सिटी इलाके में मुख्यमंत्री के सुरक्षा काफिले में शामिल एक स्कॉर्पियो वाहन ने ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक डीएसपी को टक्कर मार दी. इस घटना का लाइव वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि ट्रैफिक डीएसपी सड़क पर खड़े होकर यातायात व्यवस्था संभाल रहे थे, तभी पीछे की ओर जा रही स्कॉर्पियो गाड़ी ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर लगते ही लस डीएसपी सड़क पर गिर पड़े. मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्काल उन्हें संभाला और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया.
घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं. हालांकि राहत की बात यह है कि घायल डीएसपी का इलाज चल रहा है और उनकी स्थिति पर डॉक्टरों की निगरानी बनी हुई है.
बताया जा रहा है कि संबंधित वाहन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सुरक्षा काफिले का ही हिस्सा था. फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि लापरवाही किस स्तर पर हुई.
संबंधित खबरें
प्रह्लाद जोशी की मौजूदगी में सम्राट चौधरी का शिक्षा पर फोकस
1 day agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
3 days agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
4 days agoचिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
5 days agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
5 days agoपटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
6 days agoदिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
8 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
11 days agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी... बिहार का एक और VIDEO वायरल, 2 अरेस्ट
12 days ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर रेड, मिला खजाना
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines