Bihar Nitish Kumar Cabinet Expansion: बिहार कैबिनेट का आज पहला विस्तार होने जा रहा है। माना जा रहा है कि कुल 36 मंत्री बन सकते हैं। अभी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत कुल 9 मंत्री है। यानि अभी 27 विधायक और मंत्री बन सकते हैं। बताया जाता है कि बीजेपी कोटे से 12 से 15, जबकि जेडीयू कोटे से 9 और मंत्री बनाए जा सकते हैं। कुछ मंत्रियों के पद खाली रखने की भी संवाना जताई जा रही है।
जदयू कोटे से ये विधायक बन सकते हैं मंत्री
- अशोक चौधरी
- रत्नेश सदा
- महेश्वर हज़ारी (संजय झा की जगह बनेंगे मंत्री)
- सुनील कुमार
- लेसी सिंह
- मदन सहनी
- शीला मंडल
- जयंत राज
- जमा ख़ान
बीजेपी कोटे से ये विधायक बन सकते हैं मंत्री
- मंगल पांडेय
- नितिन नवीन
- नीतीश मिश्रा
- जीवेश मिश्रा
- हरि सहनी
- जनक राम
- ब्रजकिशोर बिंद
- जनक सिंह
यह भी पढ़ें: बिहार में BJP के सीट शेयरिंग फॉर्मूले में क्या पेंच? पशुपति के राज्यपाल बनने पर क्या बोले चंदन सिंह
नीतीश कैबिनेट में कौन-कौन मंत्री हैं?
नीतीश कैबिनेट में अभी JDU कोटे से विजय चौधरी, श्रवण कुमार, बिजेंद्र यादव और निर्दलीय सुमित सिंह मंत्री हैं। वहीं, बीजेपी कोटे से सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, प्रेम कुमार और संतोष मांझी मंत्री हैं।
सीट शेयरिंग पर अभी नहीं बन पाई बात
बता दें कि बिहार में सीट शेयरिंग को लेकर अभी एनडीए में पूरी तरह बात नहीं बन पाई है। हालांकि, यह कहा जा रहा है कि सीट शेयरिंग का फॉर्मूला लगभग तय कर लिया गया है। मंगलवार को लोक जनशक्ति पार्टी – रामविलास के चिराग पासवान ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की और सीट बंटवारे पर चर्चा की। बीजेपी की दोनों लिस्ट में बिहार से किसी प्रत्याशी के नाम का ऐलान नहीं किया गया है।
यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election: बिहार में विपक्ष कैसे करेगा सीटों का बंटवारा? खुद को 30 तो कांग्रेस को 7 सीटें देना चाहती है राजद
संबंधित खबरें
JDU से निकाले जाने के बाद अब अनंत सिंह के पास क्या हैं विकल्प?
3 hrs agoअनंत सिंह के खिलाफ एक और बड़ा एक्शन, पार्टी-विधायकी के बाद छिनेगा सरकारी घर
5 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
11 hrs ago'अपनी खुद की पार्टी बनाऊंगा', JDU से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह का ऐलान
1 day agoक्या रद्द होगी अनंत सिंह की विधायकी? JDU ने स्पीकर से की सिफारिश
1 day agoJDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
2 days agoबिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
3 days agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
3 days ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
3 days agoबिहार में पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में बड़ी बचत
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines