Nitish kumar Bihar New Cabinet Misiters Analysis: बिहार में नीतीश कुमार की 10वीं कैबिनेट में 26 मंत्रियों में हर जाति को प्रमुखता दी गई है. जातिगत समीकरण की बात की जाए तो कैबिनेट में पांच दलित, चार राजपूत, तीन कुशवाहा, दो भूमिहार, कुर्मी, दो वैश्य, दो यादव, दो मल्लाह को जगह दी गई है. इसके अलावा एक ब्राह्मण, एक कायस्थ, एक मुस्लिम और एक EBC चेहरा भी शामिल है. नीतीश ने 8 तो भाजपा ने 5 मंत्रियों को रिपीट किया है. तीन महिलाएं, एक नेशनल शूटर, एक मुस्लिम चेहरा और 9 विधायक पहली बार मंत्री बने हैं.
पहली बार बने मंत्री
- रामकृपाल यादव
- संजय सिंह टाइगर
- अरुण शंकर प्रसाद
- रमा निषाद
- लखेन्द्र कुमार रौशन
- श्रेयसी सिंह
- संजय कुमार
- संजय कुमार सिंह
- दीपक प्रकाश
तीन महिलाएं, एक नेशनल शूटर
- लेसी सिंह
- रमा निषाद
- श्रेयसी सिंह (एक नेशनल शूटर)
यह भी पढ़ें: BJP को 14, JDU को 9 और LJP को 2… नीतीश कैबिनेट में कौन-कौन बना मंत्री? यहां देखें पूरी लिस्ट
ऐसे साधा जातिगत समीकरण
- पांच दलित मंत्रियों में पटना से अशोक चौधरी, गोपालगंज से सुनील कुमार, गया से संतोष कुमार सुमन, पासवान में वैशाली से लखेंद्र पासवान और बेगूसराय से संजय पासवान शामिल हैं.
- चार राजपूत मंत्रियों में आरा से संजय टाइगर, जमुई से श्रेयसी सिंह, पूर्णिया से लेसी सिंह और वैशाली से संजय सिंह शामिल हैं.
- तीन कुशवाहा मंत्रियों में बेगूसराय से सुरेंद्र मेहता, मुंगेर से सम्राट चौधरी और नॉन इलेक्टेड दीपक प्रकाश शामिल हैं.
- दो भूमिहार मंत्रियों में लखीसराय से विजय सिन्हा और समस्तीपुर से विजय चौधरी शामिल हैं.
- दो वैश्य मंत्रियों में किशनगंज से दिलीप जायसवाल और चंपारन से नारायण शाह शामिल हैं.
- दो कुर्मी मंत्रियों में नालंदा से नीतीश कुमार और श्रवण कुमार शामिल हैं.
- दो यादव मंत्रियों में सुपौल से विजेंद्र यादव और पटना से राम कृपाल यादव शामिल हैं.
- दो मल्लाह मंत्रियों में मुजफ्फरपुर से रमा निषाद और दरभंगा से मदन साहनी को जगह मिली है.
इसके अलावा ब्राह्मण में सिवान से मंगल पांडे, कायस्थ में पटना से नितिन नवीन, मुस्लिम में कैमूर से जमा खान, सुढी जाति से मधुबनी से अरुण शंकर प्रसाद और अति पिछड़ा वर्ग में औरंगाबाद से प्रमोद कुमार चंद्रवंशी को कैबिनेट में जगह मिली है.
यह भी पढ़ें: बिहार के मंत्रियों को कितनी मिलती है सैलरी? अप्रैल में नीतीश सरकार ने किया था तगड़ा इजाफा
संबंधित खबरें
यूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
2 days agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
3 days agoचिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
4 days agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
4 days agoपटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
4 days agoदिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
7 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
9 days agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी... बिहार का एक और VIDEO वायरल, 2 अरेस्ट
10 days ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर रेड, मिला खजाना
10 days agoबिहार के बेगूसराय में लड़की के साथ होटल में रेप, 2 आरोपी गिरफ्तापर
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines