Bihar Chunav Manthan 2025: मंथन 2025 के मंच से विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के संस्थापक मुकेश सहनी ने खुलकर अपनी बात रखी. इस दौरान उन्होंने सभी सवालों का बेबाकी से जवाब दिया. इस दौरान उन्होंने कहा कि ‘पहले अंजाने में गलती हो गई थी, मगर इस बार नहीं होगी’. इस दौरान उन्होंने लालू प्रसाद यादव के विचारों पर चलने की बात कही. ‘उन्होंने कहा कि यदि बिहार में किसी जमीन पर बैठने वाले को कुर्सी पर बैठाने का काम हुआ है तो वह केवल लालू प्रसाद यादव ने किया है’. इसके अलावा उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और BJP पर भी जमकर कटाक्ष किए. उन्होंने कहा कि ‘जब मोदी जी ने कहा कि अच्छे दिन आएंगे. जिस पर विश्वास करके जनता उनके पीछे खड़ी हुई. लेकिन लोगों को यह नहीं पता था कि वे लोगों को इतना मजबूर कर देंगे और केवल 5 किलों चावल पर ला देंगे’.
नरेन्द्र मादी के राज में ‘चंदा दो धंधा लो’ चल रहा है
उन्होंने कहा था कि ‘मोदी ने वादा किया था कि हर साल 2 करोड़ रोजगार देंगे, इस हिसाब से अब तक 11 सालों में 22 करोड़ रोजगार मिलने चाहिए थे, मगर हुआ क्या?’ मुकेश सिहानी के इस जवाब पर जब सवाल किया गया कि फिर भी मोदी जीत रहें हैं, तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि ‘मैं मानता हूं कि वो जीत रहें हैं. उन्होंने जो वादे किए वो पूरे नहीं हुए. उनके पास स्कीम है चंदा दो धंधा लो, अब वो वोट खरिदने के साथ-साथ सांसद भी खरीदने लगे हैं. बनी हुई सरकार को गिरा रहें है. अभी उनका समय है. वो देश के लोकतंत्र को खत्म कर रहें हैं’. हमने घूमकर दलित पिछड़ों को जागरूक किया कि अपनी वोट मत बेचिए. अपनी वोट बेचेंगे तो आपके बच्चों का भविष्य बिकेगा’. उन्होंने नीतीश कुमार पर बोलते हुए कहा कि ‘उन्हें बीस साल बाद गरीब महिलाओं की याद आई है. अब तो उन्हे रिटायरमेंट ले लेना चाहिए. आज नीतीश कुमार सरकार नहीं चला रहे, बल्कि ब्यूरोकेटस सरकार चला रहें है’. उन्होंने कहा कि ‘आज के समय में एनडीए को सत्ता में नहीं आना चाहिए. बिहार की नीतीश सरकार अपने विजन पर काम नहीं कर रही है. ये लोग महागठबंधन का घोषणा पत्र को कॉपी कर रहें है. इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा. बिहार की गरीब, पिछड़े और दलित जानते है कि यह पैसे उनके उत्थान के लिए नहीं बल्कि वोट खरीदने के लिए दिए जा रहें है’.
संबंधित खबरें
बिहार में अमीरों से 125 यूनिट मुफ्त बिजली छोड़ने की अपील
25 mins agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
12 hrs agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
13 hrs agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
1 day agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 day agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
1 day ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
2 days agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
2 days agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
2 days agoमिट्टी और खेत बचेंगे, तभी किसान समृद्ध होंगे: कृषि मंत्री विजय सिन्हा
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines