Neha Sharma Bhagalpur Bihar: (संजय कुमार सिन्हा/सौरव कुमार, भागलपुर) बिहार की पांच लोकसभा सीटों पर आज यानी 26 अप्रैल को दूसरे चरण में मतदान हो रहे हैं। इसमें एक नाम बिहार की भागलपुर सीट का भी मौजूद है। पिछले कुछ दिनों से एक्ट्रेस नेहा शर्मा की वजह से चर्चा में आई भागलपुर सीट पर मतदाताओं का हुजूम लग गया है। वहीं नेहा शर्मा ने भी अपने पिता अजीत शर्मा और मां विभा शर्मा के साथ वोट दिया।
दरअसल नेहा शर्मा के पिता पिछले काफी समय से विधायक रहे हैं और अब वो कांग्रेस के टिकट पर भागलपुर से संसदीय मैदान में खड़े हैं। ऐसे में पिता का साथ देने के लिए नेहा कई दिनों से चुनावी रैली कर रही हैं और लोगों से पिता को वोट देने की अपील करते दिखाई दे रही हैं। वहीं वोटिंग के बाद नेहा शर्मा ने न्यूज 24 से एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में खास बातचीत की है।
लोगों से की वोट देने की अपील
पिता के बारे में बात करते हुए नेहा शर्मा ने कहा कि मुझे उनपर बहुत गर्व हैं। वो कितनी मेहनत कर रहे हैं वो मैं देखती हूं। बस अब वो मेहनत रंग लाने वाली है। आज वोटिंग का दिन है इसलिए मैं बहुत ज्यादा नहीं बोलना चाहूंगी। लेकिन जनता से बस यही अपील करती हूं कि भागलपुर तभी जीतेगा जब आप घरों से बाहर निकलकर वोट करेंगे। वोट देना आपका अधिकार है इसलिए कृप्या वोट जरूर दें।
भागलपुर से लड़ेंगी चुनाव?
न्यूज 24 से बातचीत के दौरान जब नेहा शर्मा से पूछा गया कि क्या वो भविष्य में भागलपुर से चुनाव लड़ने वाली हैं क्योंकि नेहा के पिता अजीत शर्मा पहले ही बेटी को चुनावी मैदान में उतारने का ऐलान कर चुके हैं। इस बारे में बात करते हुए नेहा शर्मा ने कहा कि उसके बारे में हम बाद में बात करंगे क्योंकि आज वोटिंग का दिन है इसलिए लोगों से यही गुजारिश करूंगी कि कृप्या बाहर आकर वोट जरूर करें। जाहिर है नेहा ने राजनीति में एंट्री को लेकर हामी नहीं भरी तो उन्होंने इससे इंकार भी नहीं किया है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि बिहार विधानसभा चुनाव में नेहा शर्मा पिता की विरासत को आगे बढ़ाते हुए विधायकी का चुनाव लड़ सकती हैं।
संबंधित खबरें
यूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
1 day agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
2 days agoचिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
3 days agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
4 days agoपटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
4 days agoदिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
7 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
9 days agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी... बिहार का एक और VIDEO वायरल, 2 अरेस्ट
10 days ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर रेड, मिला खजाना
10 days agoबिहार के बेगूसराय में लड़की के साथ होटल में रेप, 2 आरोपी गिरफ्तापर
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines