पटना से अमिताभा ओझा की रिपोर्ट
NEET Solver Gang: पूरे देश में रविवार को NEET की परीक्षा हुई। इस परीक्षा में पूरे देश में लगभग 24 लाख से ज्यादा परीक्षार्थी शामिल हुए। इस दौरान बिहार में नीट की परीक्षा में साॅल्वर गैंग के 11 सदस्यों को पुलिस ने अरेस्ट किया हैं। पुलिस ने रांची, पटना और पूर्णिया में की। पकड़े गए सभी लोग दूसरे की जगह बैठकर परीक्षा दे रहे थे। हालांकि अभी तक पेपर लीक की पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन साॅल्वर गैंग की बड़े स्तर पर भूमिका इस मामले में सामने आई है। मामले में अभी भी छापेमारी चल रही है। प्रति स्टूडेंट 5 लाख रुपए में सौदा तय होने की बात सामने आई है।
झारखंड की राजधानी रांची में एक परीक्षा केंद्र से साॅल्वर गैंग के एक सदस्य की गिरफ्तारी हुई है। बायोमेट्रिक जांच में उसका मिलान फर्जी पाया गया। वह दूसरे अभ्यर्थी की जगह पर परीक्षा में शामिल हुआ था। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने 3 लोगों को भी पकड़ा जोकि बिहार के रहने वाले थे। तीनों से हुई पूछताछ में जो जानकारी सामने आई वह रांची पुलिस ने पटना पुलिस से साझा की।
पूर्णिया में पुलिस ने की कार्रवाई
रांची पुलिस ने यह जानकारी डीआईजी और पटना के एसएसपी राजीव मिश्रा को दी। इस जानकारी पुलिस ने छापेमारी करते हुए पटना के डीएवी स्कूल में तीन छात्रों को पकड़ा। उनके पास से पुलिस ने इलेक्ट्राॅनिक डिवाइस भी बरामद किया है। जानकारी के अनुसार इस काम के लिए उन्हें लाखों रुपये मिलने थे। वहीं पूर्णिया में भी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी पूर्णिया के एक स्कूल से की गई। पकड़े गए चारों युवक मेडिकल के स्टूडेंट थे। जिसमें से एक युवक राजस्थान से तो बाकी तीन बिहार के बेगूसराय, भोजपुर और सीतामढ़ी के रहने वाले हैं। पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि 5 लाख रुपए में दूसरे के बदले परीक्षा देने की डील फाइनल हुई थी। जिसमें से कुछ रकम एडवांस के तौर पर मिली थी।
ये भी पढ़ेंः अरविंद केजरीवाल पर खालिस्तानी आतंकी संगठन SFJ से फंडिंग लेने का आरोप, LG ने की NIA जांच की सिफारिश
ये भी पढ़ेंः ‘सरकार बनी तो राहुल गांधी पलट देंगे राम मंदिर का फैसला…’ आचार्य प्रमोद कृष्णम का बड़ा दावा
संबंधित खबरें
बिहार में मिड-डे मील पर मंडराया संकट, 1 नवंबर से हो सकता बंद, जानें क्याें?
11 hrs agoJDU से निकाले जाने के बाद अब अनंत सिंह के पास क्या हैं विकल्प?
1 day agoअनंत सिंह के खिलाफ एक और बड़ा एक्शन, पार्टी-विधायकी के बाद छिनेगा सरकारी घर
1 day ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
1 day ago'अपनी खुद की पार्टी बनाऊंगा', JDU से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह का ऐलान
2 days agoक्या रद्द होगी अनंत सिंह की विधायकी? JDU ने स्पीकर से की सिफारिश
2 days agoJDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
3 days agoबिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
4 days agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
4 days ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines