हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Bihar News: नवादा में करंट लगने से मां और 2 बच्चों समेत 4 बस यात्रियों की मौत; जानें हादसे की वजह

Bihar Accident News: बिहार में बड़ा हादसा हुआ है। बस में सवार यात्री रास्ते में गिरे पेड़ को हटाने की कोशिश कर रहे थे, इसी दौरान उनके ऊपर टूटकर हाई वोल्टेज तार गिर गया। इसके संपर्क में आने से 4 लोगों की मौत हो गई। विस्तार से हादसे के बारे में जान लेते हैं।

विज्ञापन

Bihar News: बिहार के नवादा में करंट लगने से 4 बस यात्रियों की मौत हो गई है। घटना नारदीगंज प्रखंड इलाके के राजीव नगर की है, जहां बस हाई वोल्टेज तार के संपर्क में आ गई थी। हादसे के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि बस नालंदा के राजगीर से चली थी, जो खिजरसराय जा रही है। इसी दौरान रास्ते में एक पेड़ गिरने की वजह से जाम लग गया था। बस में सवार कुछ यात्री नीचे उतरकर पेड़ को हटाने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान ऊपर से गुजर रहा बिजली का हाई वोल्टेज तार टूटकर यात्रियों के ऊपर गिर गया। तार के संपर्क में आने से 3 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें:Himani Murder: ‘सिर्फ दोस्त थे, सचिन से कोई अफेयर नहीं…’; हिमानी नरवाल हत्या मामले में नया ट्विस्ट

वहीं, चौथे यात्री ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि सभी मृतक एक ही बस में सवार थे। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि जाम देख चालक ने बस को एक तरफ रोका था। इसके बाद यात्री नीचे उतरने लगे। एक महिला अपने दो बच्चों के साथ उतर रही थी। इतने में तार टूटकर गिर गया। महिला और बच्चों को लोगों ने कंबल डालकर बचाने का प्रयास किया। इसी दौरान इसकी चपेट में दूसरे यात्री आ गए। एक-एक करके 3 लोगों की मौके पर मौत हो गई। चौथे यात्री ने बाद में दम तोड़ दिया।

हिमाचल में भी हुई थी एक यात्री की मौत

मृतकों की पहचान मोहड़ा थाना क्षेत्र के केशोपुर अरई गांव निवासी संजीत पासवान (30), गौरी देवी पत्नी पिंटू राजवंशी (30), अनु कुमार (3) और कार्तिक कुमार (2) निवासी चानपुरा थाना अतरी, गया जिले के तौर पर हुई है। 4 दिन पहले ऐसा ही हादसा हिमाचल प्रदेश में हुआ था। हरिद्वार से शिमला जा रही बस एक हाई वोल्टेज तार की चपेट में आ गई थी। नीचे गिरे तार पर बस चढ़ने से दोनों फट गए थे। इस दौरान करंट लगने से एक यात्री की मौत हो गई थी। हादसा परवाणू के पास हुआ था।

यह भी पढ़ें:Himani Murder: हत्या के बाद आरोपी ने हिमानी के गहने उतारे, फाइनेंस कंपनी के पास रखे गिरवी; खुद खोले ये राज

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें