Nitish Kumar Sex Remark: राष्ट्रीय महिला आयोग ने मंगलवार को सीएम नीतीश कुमार द्वारा विधानसभा में महिला शिक्षा के महत्व को लेकर की गई टिप्पणी पर माफी मांगने की मांग की है। इसके साथ ही आयोग ने उनकी टिप्पणी की कड़ी निंदा भी की। आयोग ने कहा कि उनकी टिप्पणी महिलाओं के अधिकारों के प्रति बेहद असंवेदनशील भी हैं। बिहार के सीएम ऐसी टिप्पणियों के लिए महिलाओं से माफी मांगनी चाहिए।
महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने कहा कि इस देश की प्रत्येक महिला की ओर से मैं सीएम नीतीश कुमार से उनकी ओर से की गई टिप्पणी के लिए माफी की मांग करती हूं। उनकी टिप्पणी से देशभर की महिलाओं की गरिमा और सम्मान को ठेस पहुंचा हैं। बता दें कि विधानसभा में कल जातीय आर्थिक सर्वे पर चर्चा के दौरान सीएम ने कहा कि कैसे एक शिक्षित महिला अपने पति को संबंध बनाने से रोक देती है।
भाजपा ने की इस्तीफे की मांग
इधर भाजपा ने भी उनकेे बयान को लेकर उनकी आलोचना की और इस्तीफे की मांग की है। भाजपा ने उनकी टिप्पणी को द्वेषपूर्ण और अश्लील करार दिया। भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि विधानसभा में नीतीश कुमार द्वारा इस्तेमाल की गई भाषा अश्लील और अभद्र है। बिहार के सीएम की यही मानसिकता है। कल्पना कीजिए अगर ऐसी भाषा विधानसभा में बोली जाती है तो बिहार में महिलाओं की क्या दुर्दशा होगी। वहीं भाजपा विधायक गायत्री देवी और स्वीटी हेम्ब्रम ने कहा कि सीएम पर उम्र हावी हो गई है और उम्र बढ़ने के साथ उन्होंने अपनी मर्यादी भी खो दी है।
कांग्रेस ने किया समर्थन
सीएम नीतीश के इस बयान पर डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा कि सीएम ने जो कहा है उसका परिप्रेक्ष्य में देखना चाहिए। इसमें कुछ भी गलत नहीं था। ये बातें यौन शिक्षा के रूप में भी बताई जाती हैं। उधर कांग्रेस ने भी सीएम नीतीश का समर्थन किया है। विधायक नीतू देवी ने कहा कि उन्होंने गलत इरादे से कुछ भी नहीं कहा।
संबंधित खबरें
बिहार में पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में बड़ी बचत
19 hrs agoBihar Pension News: 1.03 करोड़ पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण पूरा
1 day agoवीबी-जी राम जी योजना के तहत बिहार के सभी 38 जिलों में काम पर लगी रोक हटी
1 day agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
1 day agoबिहार के तेलडीहा दुर्गा मंदिर में 15000 बकरों की बलि, 5000 बच्चों का मुंडन
1 day agoदिल्ली से पटना के लिए आज से शुरू हुई स्पेशल वंदे भारत, चेक करें रूट और समय
2 days agoबेगूसराय के प्राचीन मां दुर्गा मंदिर से जुड़ा है ढाका तक व्यापार का इतिहास
3 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
3 days agoजीविका से जुड़कर मीना बनीं आत्मनिर्भर, केक कारोबार से संवारा भविष्य
4 days agoबिहार में मेडिकल कॉलेजों के लिए PPP मॉडल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines