हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

बिहार में राजनीतिक संकट के बीच अपराधियों के हौसले बुलंद, पूर्व विधायक के भाई को गोलियों से भूना

Murder of Former Bihar MLA’s Brother: बिहार में लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के एक पूर्व विधायक के भाई की शनिवार शाम हत्या कर दी गई। राजनीतिक संकट में फंसे बिहार के लिए अपराधी बड़ी चुनौती बने हुए हैं।

विज्ञापन
Representative Image (Pixabay)

Murder of Former Bihar MLA’s Brother : एक ओर बिहार राजनीतिक संकट का सामना कर रहा है तो दूसरी ओर अपराधी खुले आम वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। यहां के वैशाली जिले के हाजीपुर में लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के पूर्व विधायक राजकुमार शाह के भाई मुकेश शाह की हत्या कर दी गई है। यह घटना लालगंज थाना क्षेत्र में बाईपास पर स्थित जलालपुर पंचायत के पूर्व मुखिया नरेश भगत दुकान पर हुई।

रिपोर्ट्स के अनुसार मुकेश गिट्टी बालू की दुकान पर बैठे थे तभी बाइक सवार चार लोग आए और उन पर अंधाधुंध गोलियां बरसा दीं। जानकारी के अनुसार मुकेश शाह को 10-12 गोलियां लगीं। वारदात को अंजाम देकर बदमाश बेदौलिया की ओर भाग निकले। इसके बाद मुकेश शाह को एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार अपराधियों ने ऑटोमेटिक हथियारों का इस्तेमाल किया था।

भीम आर्मी के नेता की हत्या से कनेक्शन!

विज्ञापन

पुलिस को घटनास्थल से एक दर्जन से अधिक खाली कारतूस मिले हैं। मुकेश शाह की हत्या का कनेक्शन भीम आर्मी के नेता राकेश पासवान के मर्डर से जोड़ा जा रहा है। दरअसल , पिछले साल 13 अप्रैल की शाम को लालगंज इलाके के एक गांव में ही राकेश पासवान की हत्या कर दी गई थी। इसकी जांच के दौरान मुकेश शाह के परिवार के लोगों का नाम भी सामने आया था। हालांकि उनके परिवार का कोई शख्स नामजद नहीं हुआ था।

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola