Anant Singh Arrested: मोकामा से जदयू के उम्मीदवार, पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है. पटना पुलिस ने अनंत सिंह को गिरफ्तार किया है. दुलारचंद यादव की हत्या मामले में अनंत सिंह को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तारी के बाद पटना पुलिस अनंत सिंह को लेकर गुप्त स्थान पर ले गई.
एसएसपी पटना और जिलाधिकारी पटना ने इस पूरे मामले पर देर रात प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी है और अनंत सिंह की गिरफ्तारी की पुष्टि की है. अनंत सिंह की गिरफ्तारी से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्हें भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी में गिरफ्तार कर ले जाते हुए देखा जा सकता है.
पटना एसएसपी ने बताया कि घटना से जुड़े जिस तरह के वीडियो फुटेज मिले हैं और उससे कई गवाह मिले हैं, उसके आधार पर यह माना गया कि उस समय अनंत सिंह वहां मौजूद थे और उनके सामने घटना घटी. इसी आधार पर उन्हें फिलहाल गिरफ्तार किया गया है. उन्हें कोर्ट के समक्ष पेश किया जाएगा.
एसएसपी ने यह भी खुलासा किया है कि इस मामले में कई अन्य लोग भी शामिल हैं. उनकी गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी की जा रही है. एसएसपी का कहना है कि यह घटना चिंता का विषय है, लेकिन हम किसी भी हालत में मोकामा में शांतिपूर्ण चुनाव कराएंगे. इसके लिए पूरे सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं.
प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल पटना के जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा है कि किसी भी हालत में चुनाव शांतिपूर्वक कराए जाने को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है. लगातार केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के साथ छापेमारी की जा रही है और गाड़ियों की चेकिंग की जा रही है. उन्होंने कहा कि जो भी सामाजिक तत्व हैं, उन्हें किसी भी हालत में छोड़ा नहीं जाएगा.
संबंधित खबरें
बिहार में अमीरों से 125 यूनिट मुफ्त बिजली छोड़ने की अपील
1 hr agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
13 hrs agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
15 hrs agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
1 day agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 day agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
1 day ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
2 days agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
2 days agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
2 days agoमिट्टी और खेत बचेंगे, तभी किसान समृद्ध होंगे: कृषि मंत्री विजय सिन्हा
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines