Mukesh Sahani Big Claim: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की सरगर्मियों के बीच विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के अध्यक्ष मुकेश सहनी ने बड़ा दावा किया है. उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि इंडिया गठबंधन इस बार बिहार में सरकार बनाएग और प्रदेश के उपमुख्यमंत्री वह बनेंगे. बता दें कि राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेतृत्व वाले इंडिया ब्लॉक महागठबंधन में सीट शेयरिंग पर मंथन चल रहा है और इसके लिए बीते दिन करीब 5 घंटे बैठकों का दौर चला. बैठक से निकलने के बाद मुकेश सहनी ने मीडिया से बात की और बड़ा दावा किया.
तेजस्वी यादव के घर हुई अहम बैठक
बता दें कि भारतीय चुनाव आयोग (ECI) की टीम बिहार में विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा ले चुकी है और अब बिहार में दोनों गठबंधनों में उम्मीदवारों के नामों पर मंथन शुरू हो चुका है. साथ ही सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय करने के बैठकों का दौर भी जारी हो चुका है. बीते दिन बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के घर इंडिया ब्लॉक गठबंधन में शामिल राजनीतिक दलों की अहम बैठक हुई. यह बैठक करीब 5 घंटे चली, जिसमें सीट शेयरिंग पर चर्चा हुई. इस मैराथन मीटिंग के बाद ही मुकेश सहनी ने उपमुख्यमंत्री बनने का दावा किया.
यह भी पढ़ें: बिहार में कब होगी वोटिंग? चुनाव आयोग ने बताया पोलिंग बूथ से लेकर काउंटिग तक का पूरा प्लान
मुकेश सहनी ने मीडिया से क्या कहा?
विकासशील इंसान पार्टी के अध्यक्ष मुकेश सहनी जैसे ही तेजस्वी यादव के घर से निकले और अपनी गाड़ी में बैठे तो मीडियाकर्मियों ने उन्हें घेर लिया. एक मीडिया वाले ने सवाल पूछा कि तो मुकेश सहनी ने जवाब देते हुए कहा कि शुभ-शुभ बोलिए. हम हैं और हम ही सरकार बनाएंगे और मैं उपमुख्यमंत्री बनूंगा. महागठबंधन में सीट शेयरिंग लगभग फाइनल हो गया है और एक-दो दिन में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बताएंगे कि किसे कितनी सीटें मिली हैं. बैठक में सभी दलों की शंकाओं का निपटारा किया गया है और अब अगली बैठक में चुनाव उम्मीदवारों के नाम फाइनल करके घोषणा की जाएगी.
यह भी पढ़ें: ‘तेजस्वी यादव अब खैर नहीं तुम्हारी’, केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने RJD और लालू प्रसाद यादव पर किया कटाक्ष
इंडिया ब्लॉक में कौन-कौन सी पार्टियां?
बता दें कि बिहार में इंडिया ब्लॉक का नेतृत्व लालू प्रसाद यावद की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल कर रही है. इसके अलावा महागठबंधन में कांग्रेस, विकासशील इंसान पार्टी (VIP), CPIM और CPIML, पशुपति पास गुट की राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी और झारखंड मुक्ति मोर्चा भी शामिल हैं.
संबंधित खबरें
पटना समेत 4 शहरों में शुरू होगी भारत टैक्सी, किराया और फायदे जानें
6 hrs agoबिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
2 days agoबिहार में अमीरों से 125 यूनिट मुफ्त बिजली छोड़ने की अपील
2 days agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
2 days agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
2 days agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
3 days agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
3 days agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
4 days ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
4 days agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines