Mukesh Sahani: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बिहार की राजनीति गरमाई हुई है। यहां एनडीए और लोजपा (रामविलास) के बीच सीट शेयरिंग को लेकर अभी तक सहमति नहीं बनी है। इस बीच रविवार को वैशाली में जमुई से सांसद और लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने अपना शक्ति प्रदर्शन किया है। उन्होंने यहां जनसभा कर वैशाली सीट पर अपनी पार्टी का उम्मीदवार लड़वाने के संकेत दिए हैं।
चिराग से मिले बीजेपी नेता
राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि चिराग पासवान नीतीश कुमार के एनडीए में आने के बाद से ही नाराज हैं। अब लोकसभा चुनाव में वह हाजीपुर सीट छोड़ने के लिए तैयार नहीं है। बीजेपी वरिष्ठ नेताओं और चिराग पासवान की लोकसभा सीट शेयरिंग पर कई बैठकें हो चुकी हैं लेकिन अभी दोनों पार्टियों के बीच सीट शेयरिंग पर सहमति नहीं बनी है। 2 मार्च को बीजेपी ने अपने लोकसभा उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी।
निषाद वोट बैंक पर नजर
बताया जा रहा है कि बीजेपी ने बिहार की विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी से संपर्क साधा है। रविवार को वह दिल्ली में बीजेपी नेताओं से मुलाकात करने पहुंच भी गए हैं। बताया जा रहा है कि मुलाकात में सीट शेयरिंग को लेकर कोई निर्णय लिया जा सकता है। सहनी को साथ लाकर बीजेपी जातीय समीकरण साध रही है। अगर कहीं चिराग अलग हुए तो किसी भी रूप में एनडीए निषाद वोटों को अपने हाथ से जाने नहीं देना चाहती है।
मुंबई रिटर्न हैं मुकेश सहनी
मुकेश सहनी का जन्म 31 मार्च 1981 को सुपौल में हुआ था। निषाद समाज के मुकेश गरीब परिवार से हैं और 18 वर्ष की उम्र में ही नौकरी की तलाश में मुंबई चले गए थे। मजदूरी से काम शुरू करने वाले मुकेश ने मुंबई में अपनी मुकेश फिल्म वर्क्स प्राईवेट लिमिटेड कंपनी खड़ी की। उनकी कंपनी फिल्म और टीवी सेट बनाती है। साल 2016 में मुकेश ने निषाद विकास संघ की स्थापना की और तभी सक्रिय राजनीति से जुड़े हैं। बीते दिनों वह अपने एक बयान को लेकर चर्चा में रहे थे। बिना चिराग का नाम लिए उन्होंने कहा था कि मुझे मेरे पिताजी पार्टी बनाकर नहीं दे गए हैं। मैंने खुद संघर्ष करके अपनी पार्टी खड़ी की है। बता दें 2019 लोकसभा चुनाव में मुकेश की पार्टी ने महागठबंधन के साथ 3 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ा था। वह तीनों सीट हार गए थे।
संबंधित खबरें
JDU से निकाले जाने के बाद अब अनंत सिंह के पास क्या हैं विकल्प?
8 mins agoअनंत सिंह के खिलाफ एक और बड़ा एक्शन, पार्टी-विधायकी के बाद छिनेगा सरकारी घर
1 hr ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
7 hrs ago'अपनी खुद की पार्टी बनाऊंगा', JDU से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह का ऐलान
1 day agoक्या रद्द होगी अनंत सिंह की विधायकी? JDU ने स्पीकर से की सिफारिश
1 day agoJDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
1 day agoबिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
2 days agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
3 days ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
3 days agoबिहार में पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में बड़ी बचत
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines