अरविन्द कुमार, मोतिहारी
बिहार के मोतिहारी जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां नेशनल हाईवे पर टोल प्लाजा के पास एक सोयाबीन तेल भरा टैंकर रोड के किनारे खाई में पलट गया। खाई में गिरने की वजह से टैंकर से तेल का रिसाव शुरू हो गया, जिसकी भनक स्थानीय लोगों को लग गई। इसके बाद लोगों के बीच तेल लूटने की होड़ मच गई। टैंकर से तेल लूटने के लिए लोग अपने घर से बाल्टी, डब्बा और बोतल लेकर घटनास्थल पर पहुंचे।
टैंकर से तेल की लूट में जुटा पूरा गांव
यह घटना जिले के छपवा रक्सौल नेशनल हाईवे पर हुई है। जानकारी के अनुसार, छपरा से रक्सौल नेशनल हाईवे मार्ग में छपवा की ओर से रक्सौल की ओर जा रही टैंकर सामने से आ रहे टैंकर को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर रोड के किनारे खाई में पलट गया। पलटने के बाद टैंकर में भरा सोयाबीन तेल का रिसाव शुरू हो गया। इसकी भनक स्थानीय लोगों को लग गई। इसके बाद बाल्टी, गैलन, डब्बा, बोतल लेकर मौके पर पहुंच गए। पूरा गांव टैंकर से तेल की लूट में जुट गया।
पुलिस की मौजूदगी में तेल की लूट
इस दौरान लोगों के बीच ज्यादा तेल लूटने को लेकर लड़ाई देखने को मिली। यह सारी घटना माजरा सुगौली थाना की मौजूदगी में हुई। पूरी घटना पूर्वी चंपारण जिले के छपवा-सुगौली नेशनल हाईवे स्थित टोल प्लाजा के पास हुई है। जैसे ही सोयाबीन तेल भरा टैंकर पलटा, स्थानीय लोगों ने तेल लूटने के लिए भिड़ गए। पुलिस की मौजूदगी में तेल की लूट हो रही है। हालांकि टैंकर पलटने के बाद चालक और उपचालक सुरक्षित हैं।
यह भी पढ़ें: पटना से गया सिर्फ 90 मिनट में, बिहार में इस माह से शुरू होगा नया कॉरिडोर
टैंकर ड्राइवर मोहम्मद साजिद खान ने बताया कि वे कोलकाता बंदरगाह से नेपाल सोयाबीन की कच्ची तेल लेकर जा रहे थे, तभी सुगौली टोल प्लाजा के पास सामने से अचानक ट्रैक्टर आ गया, जिसके बाद इमरजेंसी ब्रेक लगाया तो गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई।
संबंधित खबरें
'अपनी खुद की पार्टी बनाऊंगा', JDU से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह का ऐलान
7 hrs agoक्या रद्द होगी अनंत सिंह की विधायकी? JDU ने स्पीकर से की सिफारिश
11 hrs agoJDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
1 day agoबिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
1 day agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
2 days ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
2 days agoबिहार में पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में बड़ी बचत
3 days agoBihar Pension News: 1.03 करोड़ पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण पूरा
4 days agoवीबी-जी राम जी योजना के तहत बिहार के सभी 38 जिलों में काम पर लगी रोक हटी
4 days agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines