Income Tax ED Raid: बिहार के पुर्वी चंपारण जिले के रामगढ़वा थाना क्षेत्र में आमोदेई गांव के पास नेशनल हाईवे स्थित रिपुराज एग्रो प्राइवेट लिमिटेड नामक राइस मिल पर बुधवार की शाम इनकम टैक्स और ईडी की छापेमारी हुई। छापेमारी करने आई इनकम टैक्स और ईडी ने गाड़ी भी बारात के रूप में सजा रखी थी और दूल्हे का नाम गाड़ी के पोस्टर पर अभिनाश संग नेहा छपा हुआ था।
वहीं, चावल मिल का दरवाजा नहीं खोला जा रहा था, जिसको लेकर एसएसबी के जवानों में गेट के पास तैनात प्राइवेट कांस्टेबल से झड़प भी हुई। फिर दरवाजा खोल इनकम टैक्स और ईडी ने राइस मिल के अंदर दाखिल हुए। राइस मिल के दफ्तर से लेकर मिल की हर जगह पर छापा मारा।
वहीं, छापेमारी के समय कोई ED या IT पदाधिकारी कुछ भी बताने को तैयार नहीं थे, लेकिन गाड़ी के ड्राइवर और मौजूद लोगों में चर्चा थी कि टैक्स चोरी मामले को लेकर छापेमारी की गई है।
कब हुई थी मिल की स्थापना
आपको बता दें, मिल की स्थापना 2016 में हुई थी, जिसके बाद मिल मालिकों के दिन दोगुना रात चौगुना की वजह से पूरा इलाका हमेशा चर्चा का विषय बना रहता है। ऐसी स्थिति में इनकम टैक्स के मामले को लेकर नाटकीय ढंग से छापेमारी हुई, जिसके बाद भारी IT टैक्स का खुलासा हो सकता है।
हालांकि, रिपुराज एग्रो प्राइवेट लिमिटेड के मालिक रामेश्वर गुप्ता के पिता पूर्व रक्सौल में गुप्ता डीजल्स नामक छोटा सी दुकान के साथ रिलायंस टेलीकॉम का काम करते थे। इसके बाद में रिपुराज ने 2016 में राइस मिल की स्थापना की, जिसके बाद थोड़े ही समय में राइस मिल में हाफ और फूल बॉयल के साथ महंगे चावल का उत्पादन शुरू कर देश-विदेश में सप्लाई शुरू हुई।
ये भी पढ़ें- Bihar Metro: गया में चलेगी पहली मेट्रो, 22 KM का प्रस्ताव, IIM से सन सिटी तक बनेंगे 18 स्टेशन
संबंधित खबरें
प्रह्लाद जोशी की मौजूदगी में सम्राट चौधरी का शिक्षा पर फोकस
19 hrs agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
3 days agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
4 days agoचिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
5 days agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
5 days agoपटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
5 days agoदिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
8 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
10 days agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी... बिहार का एक और VIDEO वायरल, 2 अरेस्ट
11 days ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर रेड, मिला खजाना
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines