Mob Lynching Matter:बिहार में एक साथ तीन हत्या होने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। दरअसल मामला बिहार केसासाराम जिले का है जहां आज शिवाबाहर पंचायत के मुखिया उम्मीदवार विजय सिंह की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। भाग रहे दोनों आरोपियों को भीड़ ने पकड़ लिया और भीड़ के द्वारा पिटाई के दौरान दोनों अपराधियों की मौत हो गई। घटना की सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पंहुची। पुलिस ने मुखिया और दोनों आरोपियों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। गांव की स्थिती को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया।
मुखिया के हत्यारे को भीड़ ने पीट-पीटकर मार दिया
सुरपुरा थाना क्षेत्र के कल्याणी गांव के रहने वाले मुखियाप्रत्याशी विजेंद्र सिंह अपनी जमीन पर मकान बनवा रहे थे। इस दौरान सुबह दो अज्ञात बदमाशों ने उनको उनके घर के सामने गोली मार दी। गोली लगने से विजय सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही पूरे गांव में सनसनी फैल गई। उग्र भीड़ ने हत्या कर भाग रहे दो अपराधियों को रास्ते से पकड़ लिया। भागने की कोशिश कर रहे अपराधियों को भीड़ ने पकड़ कर मारा इस दौरान दोनों अपराधियों के भी मौके पर मौत हो गई।
यह भी पढ़े:बिरसा मुंडा के गांव पहुंचने वाले पहले पीएम बने नरेंद्र मोदी, ढोल-मंदार से हुआ स्वागत
एक साथ तीन मौत से गांव में तनाव का माहौल
एक साथ तीन मौत से पूरे गांव में तनाव का माहौल है। गांव वालों ने पुलिस को हत्या की सूचना दी। सूचना पाते ही पुलिस अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने मुखिया प्रत्याशी और दोनों अपराधियों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जानकारी के अनुसार पुलिस ने बताया कि दोनों अपराधियों की अभी पहचान नहीं हो पाई है। मुखिया की हत्या की वजह भी अभी पता नहीं चल पाई है। स्थानीय लोगों के अनुसार पुरानी रंजिश का मामला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है गांव की स्थिति को देखते हुए गांव में हरी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
संबंधित खबरें
पटना के कोल्ड स्टोरेज में स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी, एक्सपायर सामान बरामद
20 mins agoचार बैग से निकला 10 करोड़ का गांजा, गया एयरपोर्ट पर दो महिलाएं गिरफ्तार
3 hrs agoबिहार में सड़क हादसे के घायलों को मिलेगा मुफ्त इलाज
21 hrs agoबिहार में 2030 तक विकास लक्ष्य पाने की तैयारी तेज
22 hrs agoपटना समेत 4 शहरों में शुरू होगी भारत टैक्सी, किराया और फायदे जानें
1 day agoबिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
3 days agoबिहार में अमीरों से 125 यूनिट मुफ्त बिजली छोड़ने की अपील
3 days agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
3 days agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
3 days agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines