बिहार में एक तरफ जहां विधानसभा चुनाव को लेकर सियासत गरम है, वहीं, इस बीच राज्य में आपराधिक घटनाएं काफी बढ़ गई हैं। ताजा मामला पटना के राजाबाजार से सामने आया। यहां पारस हॉस्पिटल के ICU में इलाज करवा रहे चंदन मिश्रा नाम के एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। चार अपराधियों ने अस्पताल में घुसकर चंदन मिश्रा को मौत के घाट उतार दिया। इस घटना ने बिहार समेत पूरे देश को हिला कर रख दिया है। अब इस मामले पर राज्य मंत्री अशोक चौधरी का रिएक्शन सामने आया है। चलिए जानते हैं कि उन्होंने इस घटना पर क्या कहा…
क्या बोले मंत्री अशोक चौधरी?
बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने पारस हॉस्पिटल के अंदर गोली चलने की घटना पर कहा कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं है। अगर ऐसा हुआ है तो यह मामला बहुत सीरियस है। उन्होंने कहा कि यह बात सही है और कुछ घटनाएं हुई है, जिससे सरकार की इच्छा शक्ति में कमी आई है। लेकिन अगर लोग अपराध की बड़ी घटना को अपराधी अंजाम दे रहे हैं तो पुलिस गिरफ्तार कर रही है। हम लोग न्यायालय से बात कर रहे हैं और सजा दिलवा रहे हैं। यह जरूर है कि कुछ घटनाएं हुई है, जिससे सरकार की इच्छा शक्ति में कमी आई है और उसे दूर करने का प्रयास किया जा रहा है।
युवा जदयू अध्यक्ष के पिता की हत्या
दरअसल, बिहार के रोहतास जिले के अमरा गांव में अज्ञात अपराधियों ने एक युवा जदयू अध्यक्ष राकेश कुमार के पिता की हत्या कर दी। पूरे इलाके में इस घटना से सनसनी फैल गई है। इसी बीच बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने इस पर प्रतिक्रिया दी है।
कहां हुई हत्या?
55 साल के पारसनाथ सिंह हाल ही में अपने गांव में एक गौशाला बनवाकर उसमें मवेशियों की देखभाल कर रहे थे। वे उसी गोशाला में रहते थे और खाली समय में ऑटो रिक्शा भी चलाया करते थे। बीती रात या गुरुवार सुबह के समय अज्ञात हमलावरों ने हमला कर धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी। जब गांव वालों को इस बात की खबर मिली, तो तत्काल पुलिस को सूचित किया गया।
ये भी पढ़ें- बिहार में 125 यूनिट फ्री बिजली से कितना घटेगा बिल? नीतीश के मास्टरस्ट्रोक का चुनाव पर क्या होगा असर
संबंधित खबरें
BJP ने पार्टी के 2 नेताओं को 6 साल के लिए किया निष्कासित, जानिए वजह
14 hrs agoप्रह्लाद जोशी की मौजूदगी में सम्राट चौधरी का शिक्षा पर फोकस
2 days agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
4 days agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
5 days agoचिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
6 days agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
6 days agoपटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
6 days agoदिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
9 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
11 days agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी... बिहार का एक और VIDEO वायरल, 2 अरेस्ट
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines