Poisonous Liquor in Bihar: बिहार के छपरा और सीवान में जहरीली शराब पीने से 6 लोगों की मौत हो गई। वहीं 5 लोग हाॅस्पिटल में भर्ती हैं। फिलहाल सभी का इलाज चल रहा है। सभी की हालत गंभीर है। इनमें से 3 मौतें सीवान और 1 सारण में हुई है। वहीं छपरा के सदर हाॅस्पिटल में दो लोगों का इलाज चल रहा हैं। जानकारी के अनुसार दोनों की आंखों की रोशनी चली गई है।
वहीं स्थानीय लोगों के मुताबिक अब तक सात लोगों की मौत हुई है। जिसमें कौड़िया वैश्य टोला के अरविंद सिंह (40), रामेंद्र सिंह (30), बिट्टू सिंह, माघर पोखरा के संतोष महतो (35) व मुन्ना (32), बिलासपुर के जगमोहन सिंह (40) के अलावा अन्य मृतकों में सरसैया के ग्रामीण शामिल है। यह घटना मंगलवार के देर रात की बताई जा रही है।
शराब पीने से खराब हुई तबियत
ग्रामीणों ने बताया कि पुलिस के डर से कौड़िया वैश्य टोला के अरविंद सिंह व विलासपुर के जगमोहन सिंह की रात में ही परिजनों ने अत्येष्टी कर दी। उधर आंख की रोशनी जाने की शिकायत पर शराब पीने वाले दो लोगों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भगवानपुर थाने ने माघर निवासी विशुन देव राय का पुत्र राम और लुटावन राम का पुत्र प्रनाथ राम, गंगा साह का पुत्र मोहन साह एवं सज्जन साह के पुत्र शैल साह की तबियत शराब पीने से खराब हो गई।
पुलिस कर रही छापेमारी
शराब बेचने वाला प्रनाथ राम की भी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। मोहन साह की हालत चिंताजनक होने के कारण डॉक्टरों द्वारा पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया। पुलिस कुछ संदिग्धों की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी कर रही है।
ये भी पढ़ेंः गिरिराज सिंह की स्वाभिमान यात्रा से पहले बिहार में सियासत गरमाई, JDU ने याद दिलाया संविधान
घटना की सूचना मिलते ही सदर सीडीओ सुनील कुमार, सीडीपीओ अजय कुमार सिंह, सीएस डॉक्टर श्रीनिवास प्रसाद, अधीक्षक अनिल कुमार सिंह एवं नगर इंस्पेक्टर सुदर्शन राम सदर अस्पताल पहुंचे। जिला प्रशासन द्वारा सदर अस्पताल में मीडिया के प्रवेश पर रोक लगा दिया गया। इस बीच घटना स्थल के लिये डीएम व एसपी रवाना हो गये हैं। जबकि एसडीपीओ महाराजगंज मौके पर ही कैंप कर रहे हैं। पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही वे डीएम के साथ घटना स्थल को रवाना हो गए है। उन्होंने बताया कि थोड़ी देर में घटना की जानकारी दी जाएगी।
ये भी पढ़ेंः हिमाचल में जमीन के अंदर बनेगी 85 किमी सड़क! 126 किमी की दूरी होगी कम, बचेंगे 13 घंटे
संबंधित खबरें
बिहार में मिड-डे मील पर मंडराया संकट, 1 नवंबर से हो सकता बंद, जानें क्याें?
15 hrs agoJDU से निकाले जाने के बाद अब अनंत सिंह के पास क्या हैं विकल्प?
1 day agoअनंत सिंह के खिलाफ एक और बड़ा एक्शन, पार्टी-विधायकी के बाद छिनेगा सरकारी घर
1 day ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
1 day ago'अपनी खुद की पार्टी बनाऊंगा', JDU से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह का ऐलान
2 days agoक्या रद्द होगी अनंत सिंह की विधायकी? JDU ने स्पीकर से की सिफारिश
2 days agoJDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
3 days agoबिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
4 days agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
4 days ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines