Bihar Elections 2025: बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन और एनडीए में लगातार बैठकों का दौर जारी है. शनिवार को दिल्ली में एनडीए की कौर कमैटी की बैठक हुई. जिसके बाद खबर सामने आई कि HAM पार्टी प्रमुख जीतनराम मांझी एनडीए में सीट बंटवारे के फार्मूले से खुश नहीं हैं और उनकी नाराजगी अभी भी बनी हुई हैं. ऐसे में रविवार को जीतन राम मांझी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि ‘मैं जीतनराम मांझी, अपने अंतिम सांस तक प्रधानमंत्री मोदी के साथ रहूंगा. बिहार में बहार होगी, नीतीश संग मोदी की सरकार होगी’.
सीट बंटवारे में मान गये मांझी
बिहार एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर लगातार बिहार से दिल्ली तक बैठकें हो रही हैं. सूत्रों की माने तो सीट शेयरिंग को लेकर जीतनराम मांझी की नाराजगी अब दूर हो चुकी हैं. इससे पहले शनिवार को हुई बैठक के बाद चर्चा थी कि जीतन राम मांझी की नाराजगी अभी दूर नहीं हुई. ऐसे में रविवार को मांझी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके सभी चर्चाओं पर विराम लगा दिया है. उन्होंने सोशल मीडिया X पर लिखा कि वह अंतिम सांस तक पीएम मोदी के साथ रहेंगे और बिहार में फिर से नीतश के साथ मादी की सरकार बनेगी. इसके अलावा रविवार को बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, नित्यानंद राय और विजय सिन्हा भी उनके आवास पर पहुंचे हैं.
यह भी पढ़ें- सीट बंटवारें को लेकर खत्म नही हुई मांझी की नाराजगी, क्या ले सकते हैं बड़ा फैसला?
सीट शेयरिंग पर नाराजगी की चच रही थी चर्चा
HAM पार्टी प्रमुख जीतन राम मांझी बिहार में एनडीए के सीट बंटवारे के फार्मूलें को लेकर नाराज बताए जा रहें थे. वहीं खबरे सामने आ रही थी कि नाराजगी के चलते वह कोई बड़ा कदम उठा सकते हैं. जानकारी मिली थी कि उन्होंने अपनी पार्टी के सभी नेताओं को फोन करके विधानसभा चुनाव को लेकर उनकी राय जानी थी. जिसके बाद कयास लगाए जा रहे थे कि यदि मांझी की एनडीए के साथ सीट बंटवारे पर बात नहीं बनी, तो वह बिहार में 15 से 20 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार सकते हैं. इसके अलावा उनकी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राजेश पांडेय ने भी कहा था कि हमने वरिष्ठ भाजपा नेतृत्व के सामने अपनी राय रखी है, हमारे पास सभी विकल्प खुले हैं. वहीं रविवार को मांझी के सोशल मीडिया पर आए बयान के बाद सभी चर्चाओं पर विराम लग गई है.
यह भी पढ़ें- 13 अक्टूबर को हो सकता है NDA में सीट बंटवारे का एलान, बिहार BJP के बड़े नेता दिल्ली रवाना
संबंधित खबरें
बिहार में पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में बड़ी बचत
15 hrs agoBihar Pension News: 1.03 करोड़ पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण पूरा
1 day agoवीबी-जी राम जी योजना के तहत बिहार के सभी 38 जिलों में काम पर लगी रोक हटी
1 day agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
1 day agoबिहार के तेलडीहा दुर्गा मंदिर में 15000 बकरों की बलि, 5000 बच्चों का मुंडन
1 day agoदिल्ली से पटना के लिए आज से शुरू हुई स्पेशल वंदे भारत, चेक करें रूट और समय
1 day agoबेगूसराय के प्राचीन मां दुर्गा मंदिर से जुड़ा है ढाका तक व्यापार का इतिहास
3 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
3 days agoजीविका से जुड़कर मीना बनीं आत्मनिर्भर, केक कारोबार से संवारा भविष्य
4 days agoबिहार में मेडिकल कॉलेजों के लिए PPP मॉडल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines