Major Blow to Lalu family: बिहार में सत्ता बदलते ही लालू परिवार को बड़ा झटका लगा है. राबड़ी देवी को भी 10 सर्कुलर रोड वाला अपना पुराना आवास छोड़कर हार्डिंग रोड पर नया घर नंबर 39 आवंटित किया गया है. सरकारी नियमों के अनुसार, पद बदलने के साथ आवास बदलना अनिवार्य है, जिसने लालू परिवार के लिए नई मुश्किलें खड़ी कर दी हैं. तेज प्रताप, जो अब विधायक नहीं रहे, पटना के 26 M स्ट्रैंड रोड स्थित बंगले में रह रहे थे, जिसे अब एनडीए सरकार में मंत्री को आवंटित कर दिया गया है.विधानसभा चुनाव में महुआ से हारने के बाद, उन्होंने विधायक का पद खो दिया है, जिसके परिणामस्वरूप भवन निर्माण विभाग ने उनसे यह आवास वापस लेने का फैसला किया है. यह बंगला अब एनडीए सरकार में मंत्री बने लखेन्द्र कुमार रौशन को आवंटित किया गया है.
यह भी पढ़ें: बिहार में नई सरकार के गठन के बाद NDA को झटका, उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी से कई नेताओं का इस्तीफा
राबड़ी देवी का बंगला खाली नहीं करेंगे: राजद प्रदेश अध्यक्ष
बिहार चुनाव में करारी हार की मंडल वाइज बैठक बुलाकर समीक्षा की जा रही है. बैठक के दौरान राजद प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने राबड़ी देवी का बंगला खाली करने के सवाल पर कहा कि कुछ भी करना होगा करेंगे, बंगला खाली नहीं करेंगे. लालू यादव और उनके परिवार के द्वेष का जहर उनके मन में भरा हुआ है. राजनीतिक कारण के सिवा कोई दूसरा कारण नहीं है, जबकि अलग अलग तर्क दिया जा रहा है.
अभी तक मकान क्यों नहीं खाली कराया
20 वर्षों से मुख्यमंत्री हैं, वो अभी तक मकान क्यों नहीं खाली कराया, उस घर में दो दो चीफ मिनिस्टर हैं, उसी मकान को आवंटित क्यों नहीं किया गया. जानबूझकर उनके नेताओं को अपमानित करने का काम किया जा रहा है. मुख्यमंत्री ने मोदी का विश्वास हासिल करने के लिए काम किया है, क्योंकि गृह विभाग बीजेपी ने ले लिया है. मोदी जी का और भारतीय जनता पार्टी को आरएसएस का विश्वास हम कैसे जीतेंगे? इसीलिए लालू यादव और उनके परिवार को अपमानित करने का काम किया जा रहा है.
यह भी पढ़ें: बिहार में कांग्रेस ने 7 नेताओं को 6 साल के लिए पार्टी से निकाला, पार्टी-विरोधी गतिविधियों के कारण एक्शन
संबंधित खबरें
बिहार विधान परिषद में भर्ती विवाद, सौ से ज्यादा कर्मचारियों की एंट्री बंद
23 hrs agoदिवाली-छठ पर यात्रियों को राहत, लखनऊ मंडल से चलेंगी 54 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
1 day agoपटना में 3 शूटर मुठभेड़ में ढेर, भड़के लोगों का हंगामा, पुलिस का लाठीचार्ज
1 day ago8 महीने से सैलरी न मिलने पर कटोरा लेकर मांगी भीख मांगने बैठी सरकारी अधिकारी
1 day agoपटना के कोल्ड स्टोरेज में स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी, एक्सपायर सामान बरामद
1 day agoचार बैग से निकला 10 करोड़ का गांजा, गया एयरपोर्ट पर दो महिलाएं गिरफ्तार
2 days agoबिहार में सड़क हादसे के घायलों को मिलेगा मुफ्त इलाज
2 days agoबिहार में 2030 तक विकास लक्ष्य पाने की तैयारी तेज
2 days agoपटना समेत 4 शहरों में शुरू होगी भारत टैक्सी, किराया और फायदे जानें
3 days agoबिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines