Bihar News: बिहार की राजधानी पटना में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के परपोते तुषार गांधी ने गर्दनीबाग स्थित बापू टावर संग्रहालय का अवलोकन किया। उन्होंने संग्रहालय की विभिन्न दीर्घाओं में प्रदर्शित ऐतिहासिक चित्रों, म्यूरल्स, ऑडियो-विजुअल प्रस्तुतियों, लघु फिल्म और अन्य प्रदर्शनियों के माध्यम से बापू के जीवन, उनके विचारों और स्वतंत्रता संग्राम से जुड़ी स्मृतियों को गहराई से समझा। साथ ही, बिहार सरकार द्वारा गांधी के सिद्धांतों पर आधारित योजनाओं का भी अवलोकन किया।
गांधी के विचारों और जीवन यात्रा को किया जीवंत
इस अवसर पर तुषार गांधी ने संग्रहालय की प्रत्येक गैलरी और रैम्प का सूक्ष्मता से अवलोकन किया। उन्होंने प्रशंसा करते हुए कहा कि चित्रों, म्यूरल्स, कटआउट्स, प्रोजेक्टर स्क्रीन और ऑडियो-विजुअल माध्यमों से गांधी के विचारों और जीवन यात्रा को अत्यंत प्रभावशाली और जीवंत ढंग से प्रस्तुत किया गया है।
विनय कुमार ने तुषार गांधी का किया स्वागत
बापू टावर संग्रहालय के निदेशक विनय कुमार ने तुषार गांधी को पुष्पगुच्छ, शाल और स्मृति चिन्ह भेंटकर उनका अभिनंदन किया। इस मौके पर संग्रहालय के उप निदेशक ललित कुमार सिंह, विशेष कार्य पदाधिकारी नीलिमा साहू सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
129 करोड़ रुपये में बनकर तैयार हुआ है बापू टावर
बापू टावर को 129 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है। इसका उद्धाटन सीएम नीतीश कुमार ने किया है। टावर की बाहरी दीवार में 42 किलो तांबे की परत लगी है। रात के समय इस पर रोशनी पड़ने पर यह चमक उठता है। रात के बापू टावर का दृश्य काफी मनमोहक रहता है। टावर परिसर में 50 चार पहिया वाहन और 150 दो पहिया वाहन की पार्किंग दी गई है।
संबंधित खबरें
JDU से निकाले जाने के बाद अब अनंत सिंह के पास क्या हैं विकल्प?
1 hr agoअनंत सिंह के खिलाफ एक और बड़ा एक्शन, पार्टी-विधायकी के बाद छिनेगा सरकारी घर
2 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
8 hrs ago'अपनी खुद की पार्टी बनाऊंगा', JDU से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह का ऐलान
1 day agoक्या रद्द होगी अनंत सिंह की विधायकी? JDU ने स्पीकर से की सिफारिश
1 day agoJDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
2 days agoबिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
3 days agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
3 days ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
3 days agoबिहार में पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में बड़ी बचत
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines