Mahagathbandhan Seat Sharing: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के महागठबंधन में सीट शेयरिंग पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. विवाद के बीच बड़ी खबर सामने आई है कि तेजस्वी यादव ने मुकेश सहनी की मांग को ठुकरा दिया है. RJD की सिटिंग सीट पर मुकेश सहनी का दावा ठोका है, लेकिन RJD ने पार्लियामेंट्री कमेटी में फैसला किया है कि पार्टी अपनी सिटिंग सीट नहीं छोड़ेगी. पार्टी मुकेश सहनी को 15 से ज्यादा देने को तैयार नहीं है. RJD ने मुकेश सहनी को यहां तक कह दिया है कि गठबंधन में रहना है तो 15 सीट स्वीकार कीजिए नहीं तो आप स्वतंत्र हैं.
क्या है महागठबंधन में सीट शेयरिंग विवाद?
बता दें कि बिहार में INDIA ब्लॉक महागठबंधन में RJD, कांग्रेस, VIP, CPI, CPM, JMM, RLJP, IIP आदि शामिल हैं, लेकिन बिहार विधानसभा चुनाव 2025 लड़ने के लिए 243 सीटों के बंटवारे पर RJD (तेजस्वी यादव) और कांग्रेस (मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी) में विवाद चल रहा है. कांग्रेस इस बार 70 सीटों पर चुनाव लड़ने की इच्छुक है, वहीं तेजस्वी 2020 का फॉर्मूला बदलकर सिर्फ 52 से 55 सीटें देना चाहते हैं.
हालांकि चर्चा है कि RJD अब कांग्रेस को 61 सीटें देने के लिए तैयार है, लेकिन कांग्रेस ने अल्टीमेटम भी दे रखा है कि अगर 70 सीटें नहीं मिली तो अकेले चुनाव लड़ेगी. दूसरी ओर, मुकेश सहनी की VIP, लेफ्ट पार्टियां, JMM भी ज्यादा सीटें मांग रही हैं. खींचतान के चलते ही 13 अक्टूबर को दिल्ली में सीट शेयरिंग की घोषणा टली गई और अब 14 अक्टूबर को सीट शेयरिंग फाइनल होने और ऐलान होने की उम्मीद है.
Bihar Election 2025: शाम को लालू यादव ने बांटे सिंबल, रात को ले लिए वापस, क्या है वजह?
दोनों महागठबंधनों को टक्कर देंगे तीन दल
बता दें कि इस बार के चुनावी रण में दोनों महागठबंधनों को असदुद्दीन ओवैसी की AIMIM, प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी और तेज प्रताव यादव की जनशक्ति जनता दल टक्कर दे रही हैं. ओवैसी ने मुस्लिम बहुल 32 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान किया है, जो दोनों महागठबंधनों के मुस्लिम वोट बैंक को चोट पहुंचा सकता है, वहीं प्रशांत किशोर भी इस बार वोट बैंक में सेंध लगाने को तैयार हैं, तेजस्वी पहले ही RJD को चेतावनी दे चुकी हैं.
संबंधित खबरें
JDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
2 hrs agoबिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
1 day agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
1 day ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
1 day agoबिहार में पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में बड़ी बचत
2 days agoBihar Pension News: 1.03 करोड़ पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण पूरा
3 days agoवीबी-जी राम जी योजना के तहत बिहार के सभी 38 जिलों में काम पर लगी रोक हटी
3 days agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
3 days agoबिहार के तेलडीहा दुर्गा मंदिर में 15000 बकरों की बलि, 5000 बच्चों का मुंडन
3 days agoदिल्ली से पटना के लिए आज से शुरू हुई स्पेशल वंदे भारत, चेक करें रूट और समय
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines