बिहार के सीमांचल जिले पूर्णिया में सोमवार की रात आसमान में कई सारे ड्रोन देखे गए हैं। इसके अलावा मधुबनी के जयनगर और इंडो-नेपाल सीमा के कमला बीओपी इलाके में भी सोमवार रात को भारी संख्या में ड्रोन देखे गए। इसके बाद से ही बॉर्डर पर सभी जवान अलर्ट मोड में हैं। इस घटना ने पूर्णिया समेत सभी सीमांचल में सनसनी फैला दी है। कुछ लोगों ने तो आसमान में दिख रहे इन ड्रोन की वीडियो भी बनाई है, जो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इस वीडियो में आसमान में एक साथ कई ड्रोन दिखाई दे रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, पूर्णिया जिले में सोमवार रात 8 बजे स्थानीय लोगों ने आसमान में एक साथ कई ड्रोन देखे। इसके बाद लोगों ने तुरंत इसका वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। हालांकि इस मामले को लेकर जिला प्रशासन की तरफ से कई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
मधुबनी में भी दिखे ड्रोन
पूर्णिया के अलावा मधुबनी के जयनगर में भी सोमवार की शाम 7.30 बजे आसमान में करीब 35-40 ड्रोन देखे गए थे। ये ड्रोन उत्तर से पूर्व की तरफ नेपाल से भारत सीमा में घुसे थे। करीब 40 मिनट तक चक्कर काटने के बाद ड्रोन नेपाल की ओर लौट गए। जयनगर में ड्रोन देखे जाने की पुष्टि खुद एसएसबी ने की है। एसएसबी ने दरभंगा और दिल्ली एयरफोर्स मुख्यालय को इसकी सूचना दी। भारतीय सुरक्षा अधिकारी ने इस मामले को लेकर सीमा पर नेपाल के सुरक्षा प्रहरी से बात भी की। लेकिन अधिकारियों ने किसी भी तरह के अभ्यास से इंकार कर दिया।
एसएसबी जवानों में अलर्ट
इसके अलावा इंडो-नेपाल सीमा के कमला बीओपी इलाके में भी सोमवार रात को करीब 15 से 20 की संख्या में ड्रोन देखे गए। इसके बाद से इंडो-नेपाल सीमा पर एक बार फिर चौकसी बढ़ा दी गई और एसएसबी जवानों को अलर्ट कर दिया गया है। ड्रोन उत्तर से पूर्व की तरफ भारतीय क्षेत्र से आकर दोबारा तुरंत पश्चिम से उत्तर नेपाल की ओर वापस चले गए।
यह भी पढ़ें: Bihar Crime: सहरसा में कुख्यात अपराधी जग्गा यादव को मारी गोली, बाइक पर आए थे हमलावर
दिल्ली और दरभंगा एयरपोर्ट को दी सूचना
जयनगर के एसएसबी बटालियन 48वीं के उप कमांडेंट विवेक ओझा ने बताया कि इंडो-नेपाल सीमा से सोमवार रात को आकाश में नेपाल के उत्तर-पूर्व स्थित कमला बीओपी की ओर से 15-20 ड्रोन जैसा उपकरण उड़ते देखा गया है, जिसे जानकी नगर बीओपी के निकट जवानों ने वापस जाते देखा है। इसकी वजह से जवानों को अलर्ट किया गया है। नेपाल के जवानों से भी इस बारे में बात की गई है। साथ ही बड़े अधिकारियों को भी इसकी सूचना दी गई है। विवेक ओझा ने बताया कि इसकी सूचना दिल्ली और दरभंगा एयरपोर्ट को भी दी गई है। फिलहाल एसएसबी जवान पूरी तरह से अलर्ट मोड में हैं।
संबंधित खबरें
छठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
1 day agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 day agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
1 day ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
1 day agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
1 day agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
1 day agoमिट्टी और खेत बचेंगे, तभी किसान समृद्ध होंगे: कृषि मंत्री विजय सिन्हा
1 day agoपटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
3 days agoबिहार की सियासत में एक साथ दिखेंगे दो सगे MLC भाई, पिता रह चुके हैं विधायक
3 days agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines