Bihar Purnia Lok Sabha Election 2024 Pappu Yadav Bima Bharti: : पप्पू यादव को महागठबंधन से बड़ा झटका मिला है। वे जिस पूर्णिया सीट से चुनाव लड़ना चाहते थे, वहां से आरजेडी ने अपना प्रत्याशी उतार दिया है। यहां से जेडीयू से आईं बीमा भारती को टिकट दिया गया है। पप्पू यादव इस सीट पर अपना दावा ठोंकते आ रहे हैं। ऐसे में यह अटकलें तेज हो गई हैं कि पप्पू यादव कांग्रेस का साथ छोड़ सकते हैं या फिर निर्दलीय चुनाव लड़ सकते हैं।
पूर्णिया सीट से 3 बार सांसद चुने गए पप्पू यादव
गौरतलब है कि पप्पू यादव कुल 5 बार सांसद रहे हैं। वे 3 बार पूर्णिया तो 2 बार मधेपुरा सीट से लोकसभा पहुंचे हैं। पूर्णिया से वे 1991, 1996 और 1999 में चुने गए। वहीं, मधेपुरा से उन्होंने 2004 और 2014 में जीत दर्ज की। पप्पू यादव ने बीमा भारती को टिकट मिलने के बाद कहा था कि उनकी प्रबल इच्छा है कि वे पूर्णिया से चुनाव लड़ें। यहां के लोगों ने उन्हें अपने दिल से जुदा नहीं किया है।
20 मार्च को कांग्रेस में शामिल हुए पप्पू यादव
पप्पू यादव 20 मार्च को कांग्रेस में शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि बीजेपी कमजोर और मजबूर हैं। राहुल गांधी को सबसे ज्यादा गालियां दी गई हैं। लोगों का दिल जीतने की हिम्मत राहुल गांधी में है, जो कोई भी बीजेपी नेता कभी नहीं कर सकता है। पप्पू ने कहा कि पीएम मोदी को लोगों को नोटबंदी, कोविड-19, रोजगार और एमएसपी के बारे में बताना चाहिए।
पूर्णिया छोड़कर नहीं जाएंगे पप्पू यादव?
पप्पू यादव ने कहा था कि वे किसी के दबाव में पूर्णिया छोड़कर नहीं जाएंगे। वे यहां से चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया एक तरफ हो जाएगी तो भी मैं पूर्णिया को छोड़कर नहीं जाऊंगा। मैं यहीं पर रहूंगा।
RJD ने 26 सीटों पर घोषित किए प्रत्याशी
महागठबंधन के तहत RJD को सीतामणी, वैशाली, सारण, गया, नवादा, जहानाबाद, मुंगेर, वाल्मिकीनगर, पूर्वी चंपारण, दरभंगा, मधुबनी, औरंगाबाद, बक्सर, पाटलीपुत्र, जमुई, बांका, सीहोर, सीवान, गोपालगंज, उजियारपुर, झांझरपुर, सुपौल, मधेपुरा, पूर्णिया, अररिया और हाजीपुर सीट मिली है।
कांग्रेस को मिलीं 9 सीटें
कांग्रेस को किशनगंज, कटिहार, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, पश्चिमी चंपारण, पटना साहिब, सासाराम और महाराजगंज, CPI-ML को आरा, काराकट और नालंदा, CPI को बेगुसराय और CPM को खगड़िया सीट मिली है।
यह भी पढ़ें: बिहार में JDU के 16 उम्मीदवारों में 4 नए चेहरे, जानें लिस्ट में किस-किसका नाम?
संबंधित खबरें
बिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
9 hrs agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
13 hrs ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
21 hrs agoबिहार में पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में बड़ी बचत
1 day agoBihar Pension News: 1.03 करोड़ पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण पूरा
2 days agoवीबी-जी राम जी योजना के तहत बिहार के सभी 38 जिलों में काम पर लगी रोक हटी
2 days agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
2 days agoबिहार के तेलडीहा दुर्गा मंदिर में 15000 बकरों की बलि, 5000 बच्चों का मुंडन
2 days agoदिल्ली से पटना के लिए आज से शुरू हुई स्पेशल वंदे भारत, चेक करें रूट और समय
2 days agoबेगूसराय के प्राचीन मां दुर्गा मंदिर से जुड़ा है ढाका तक व्यापार का इतिहास
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines