Chirag Paswan Big Attack On Tejashwi Yadav: लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जन्मदिन की बधाई दी है और कहा कि हमेशा स्वस्थ रहें, भगवान से हमारी यही कामना है। तेजस्वी यादव द्वारा यह ट्वीट किए जाने पर कि 15 साल पुरानी जब गाड़ी सड़क पर नहीं चल रही है, तो 20 साल पुरानी सरकार क्यों चलेगी, इस पर उन्होंने कहा कि अगर वह बोल रहे हैं, तो उनको अपने 15 साल के बारे में भी याद कर लेना चाहिए।
एनडीए एक बार फिर बनाएगी सरकार
चिराग पासवान ने कहा कि पहली बार मैं देख रहा हूं कि कांग्रेस से आरजेडी के बीच बातचीत का अभाव दिख रहा है। कांग्रेस के न्यू इंचार्ज आए हैं, तो लगा यही रहा है कि कांग्रेस जिस तरह से पहले राष्ट्रीय जनता दल के सामने नतमस्तक रहती थी, इस बार भूमिका में न रहे, इसलिए तेजस्वी यादव परेशान हैं और विपक्ष परेशान है। उन्होंने कहा कि 225 सीट जीतकर एनडीए एक बार फिर सरकार बनाएगी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही बनेंगे। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव जो सवाल उठा रहे हैं कि जो लोग मंत्रिमंडल में शामिल हुए हैं, उनका बैकग्राउंड देखना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर एक उंगली किसी दूसरे की तरफ डालेंगे, तो पांच उंगली अपनी तरफ जाएगी।
ऐसी बातें उन्हें शोभा नहीं देती- चिराग पासवान
तेजस्वी यादव द्वारा यह बयान दिए जाने पर कि निशांत जो मुख्यमंत्री के बेटे हैं, उनके राजनीति में नहीं आने को लेकर भारतीय जनता पार्टी और जदयू के कुछ नेता मीटिंग कर रहे हैं। चिराग पासवान ने कहा कि यह भ्रम फैलाया जा रहा है। अगर इतनी ही आपको जानकारी है, तो मुख्यमंत्री के साथ बैठ जाएं। चिराग ने कहा कि इस मामले में किसी को बात नहीं करनी चाहिए।
यह फैसला निशांत को लेना है, निशांत आएंगे या नहीं आएंगे। हम लोग उसका स्वागत करेंगे। नेता प्रतिपक्ष हैं, उनको अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। हालांकि, चिराग पासवान ने बीजेपी के पोस्टर से नीतीश कुमार की तस्वीर न होने पर कोई रिस्पॉन्स नहीं दिया।
तेजशवी के बयान पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी क्या बोले
तेजशवी यादव के बयान पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि लालू प्रसाद का परिवार लगातार नीतीश कुमार को गाली देने का काम कर रहा है। अभी नीतीश कुमार और 15 साल काम करने की स्थिति में हैं।
ये भी पढ़ें- Video: बिहार में जीती NDA तो कौन बनेगा मुख्यमंत्री? राजीव रंजन से समझिए पूरा गणित
संबंधित खबरें
JDU से निकाले जाने के बाद अब अनंत सिंह के पास क्या हैं विकल्प?
6 hrs agoअनंत सिंह के खिलाफ एक और बड़ा एक्शन, पार्टी-विधायकी के बाद छिनेगा सरकारी घर
8 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
14 hrs ago'अपनी खुद की पार्टी बनाऊंगा', JDU से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह का ऐलान
1 day agoक्या रद्द होगी अनंत सिंह की विधायकी? JDU ने स्पीकर से की सिफारिश
1 day agoJDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
2 days agoबिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
3 days agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
3 days ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
3 days agoबिहार में पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में बड़ी बचत
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines