गोपालगंज से अवधेश कुमार की रिपोर्टः बिहार के गोपालगंज पहुंचे जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने गुरुवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर में पिछले कुछ सालों में बड़ा बदलाव आया है। जम्मू-कश्मीर आतंकवाद मुक्त क्षेत्र की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि सिक्योरिटी फोर्स से बेहतर तालमेल की वजह से आतंकवाद पिछले कुछ सालों से नियंत्रण में है।
188 आतंकियों का हुआ एनकाउंटर
आतंकवादियों के खिलाफ सेना की कार्रवाई की जानकारी देते हुए उप राज्यपाल ने कहा कि पिछले साल जम्मू-कश्मीर के अंदर 188 आतंकियों का एनकाउंटर हुआ है। इसमें 47 विदेशी आतंकी शामिल हैं। आतंकवादियों के मारे जाने का यह आंकड़ा, अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है।
पड़ोसी करता है घुसपैठ की कोशिश
उप राज्यपाल ने कहा कि जितने भी टॉप आतंकी संगठनों के नाम आप जानते हैं, उनके कोई भी कमांडर अब जीवित नहीं बचे हैं उन्होंने पाकिस्तान का नाम लिये बिना कहा, पड़ोसी बार-बार घुसपैठ की कोशिश करता है, लेकिन हमारी सिक्योरिटी फोर्स उनकी कोशिश को नाकाम कर देती है।
पहले की सरकारें शांति खरीदती थीं
उन्होंने कहा कि देश की सोच में काफी अंतर आया है, उप राज्यपाल ने कहा कि पहले जो सरकार हुआ करती थी, वो सरकार जम्मू-कश्मीर के अंदर शांति खरीदने का प्रयास करती थी अब जो देश में सरकार है और जो प्रशासन जम्मू-कश्मीर में है, वह सरकार शांति खरीदने का नहीं, बल्कि शांति स्थायी रूप से स्थापित करने में विश्वास रखती है।
संबंधित खबरें
छठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
8 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
10 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
12 hrs ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
14 hrs agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
15 hrs agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
15 hrs agoमिट्टी और खेत बचेंगे, तभी किसान समृद्ध होंगे: कृषि मंत्री विजय सिन्हा
16 hrs agoपटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
2 days agoबिहार की सियासत में एक साथ दिखेंगे दो सगे MLC भाई, पिता रह चुके हैं विधायक
2 days agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines