Land For Jobs Scam: प्रवर्तन निदेशायल (ED) ने शुक्रवार को दिल्ली (Delhi), बिहार (Bihar) और मुंबई तक छापेमारी की। बताया गया है कि बिहार के कई शहरों में नौकरी के लिए जमीन के मामले (Land For Jobs Scam) में मनी लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में तलाशी और छापे मारे गए हैं। बता दें कि राजद नेता लालू प्रसाद और उनकी पत्नी राबड़ी देवी से सीबीआई ने हाल ही में पूछताछ की थी।
और पढ़िए – मध्य प्रदेश के किसानों के लिए राहत, शिवराज सरकार ने बर्बाद फसलों को लेकर दिए अहम निर्देश
राजद के कई नेता भी जांच के दायरे में
अधिकारियों ने बताया कि पटना और फुलवारीशरीफ जैसे शहरों में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) से जुड़े कुछ नेताओं के ठिकानों पर भी तलाशी अभियान चलाया गया है। एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि दिल्ली, मुंबई, बिहार और उत्तर प्रदेश में लालू के करीब 15 ठिकानों पर छापेमारी की गई है।
क्या है नौकरी के लिए जमीन मामला?
जानकारी के मुताबिक यह मामला आईआरसीटीसी से जुड़ा हुआ है। लालू यादव परिवार और उसके सहयोगियों को सस्ते दामों पर उपहार में दी गई या बेची गई जमीन के बदले रेलवे में कथित तौर पर नौकरी देने का आरोप है।
सीबीआई ने लालू प्रसाद यादव, उनकी पत्नी व बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी समेत 14 लोगों के खिलाफ आपराधिक साजिश और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आरोप पत्र दायर किया है। सभी आरोपियों को 15 मार्च को तलब किया गया है।
लालू के करीबी बताए जाते हैं अबु दोजाना
इसी के तहत ईडी ने धन शोधन निवारण अधिनियम की आपराधिक धाराओं के तहत दर्ज किया गया। बताया गया है कि सीबीआई की जांच के बाद ईडी को भी इस मामले में शामिल किया गया है।
राजधानी पटना के फुलवारी शरीफ इलाके के हारून नगर में ईडी की छापेमारी चल रही है। यह छापेमारी आय से अधिक संपति मामले के तहत की जा रही है। हालांकि इस कार्रवाई को लेकर अभी कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
बता दें कि अबु दोजाना राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के करीबी माने जाते हैं। वे सीतामढ़ी के सुरसंड से विधायक रह चुके हैं। पटना के सगुना मोड़ में बन रहे बिहार के सबसे बड़े मॉल का काम अबु दोजाना ही देख रहे थे।
संबंधित खबरें
बिहार में सड़क हादसे के घायलों को मिलेगा मुफ्त इलाज
6 hrs agoबिहार में 2030 तक विकास लक्ष्य पाने की तैयारी तेज
6 hrs agoपटना समेत 4 शहरों में शुरू होगी भारत टैक्सी, किराया और फायदे जानें
16 hrs agoबिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
2 days agoबिहार में अमीरों से 125 यूनिट मुफ्त बिजली छोड़ने की अपील
2 days agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
3 days agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
3 days agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
4 days agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
4 days agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines