Land For Jobs Scam Court Seized Lalu Yadav Rabri Devi Passport: लैंड फाॅर जाॅब्स मामले में गुरुवार को राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई हुई। मामले में कोर्ट ने आदेश देते हुए मामले में शामिल सभी आरोपियों के पासपोर्ट जमा करने के लिए कहा। इतना ही नहीं कोर्ट ने कहा कि विदेश जाने से पहले कोर्ट से इजाजत लेनी होगी। बता दें कि इस मामले में लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव आरोपी हैं।
29 नवंबर को होगी अगली सुनवाई
कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई 29 नवंबर को मुकर्रर की है। इससे पहले 16 अक्टूबर को मामले की सुनवाई हुई थी। तब कोर्ट ने लालू को राहत देते हुए हर सुनवाई पर पेश होने की छूट दी थी। इसके साथ ही कोर्ट ने डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को सरकारी दौरे पर विदेश जाने की अनुमति दी थी। कोर्ट ने 50 हजार के निजी मुचलके पर लालू प्रसाद, राबड़ी देवी को इस मामले में जमानत दे दी है।
पहली बार तेजस्वी यादव का नाम किया शामिल
बता दें कि 22 सितंबर को सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने नई चार्जशीट मंजूर की थी। इसके साथ ही कोर्ट लालू, राबड़ी समेत 17 आरोपियों के खिलाफ समन जारी कर 4 अक्टूबर को पेश होने का आदेश दिया था। वहीं इस मामले में कोर्ट ने तेजस्वी यादव के खिलाफ दायर चार्जशीट मंजूर कर ली है। सीबीआई ने इस मामले में पहली बार तेजस्वी यादव को भी आरेापी बनाया है।
जानें क्या हैं लैंड फाॅर जाॅब्स स्कैम
सीबीआई का आरोप है कि लालू प्रसाद यादव के रेल मंत्री रहते हुए यह घोटाला हुआ था। इसमें लालू परिवार के सदस्यों के नाम पर बड़े स्तर पर सांठगांठ कर नौकरी लेने वाले युवकों से जमीन खरीदी गईं। सीबीआई ने अपनी जांच में पाया कि ये नौकरियां मुंबई, कोलकाता, जयपुर और जबलपुर मंडल में दी गई थी। इस दौरान बिहार में 1 लाख स्क्वायर फीट से ज्यादा की जमीन महज 26 लाख रुपए में खरीदी गई । उस समय की सर्कल रेट के अनुसार इस जमीन की कीमत करीब 4 करोड़ रुपये से अधिक थी।
संबंधित खबरें
बिहार की सियासत में एक साथ दिखेंगे दो सगे MLC भाई, पिता रह चुके हैं विधायक
39 mins agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
4 hrs agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
4 hrs agoपटना में अंडरग्राउंड रोड, कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्ताव मंजूर
15 hrs agoबिहार में सुधा का नेटवर्क होगा मजबूत, 4,800 नई समितियां गठित
21 hrs agoबिहार में भारी बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
21 hrs agoबिहार में 95.12% पेंशन लाभार्थियों की आधार सीडिंग पूरी, मधुबनी जिला आगे
21 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
1 day ago'क्या दुकान से वोट खरीदे थे?', MLC चुनाव के नतीजों पर अनंत सिंह का दर्द
1 day ago'INDIA' की कलह में बाजी मार ले गए PK, बिहार विधान परिषद में हुई इंट्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines